आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने भारत में क्रिप्टोकरेंसी के निवेशकों को अलर्ट किया है. आरबीआई गवर्नर ने कहा कि हम क्रिप्टोकरेंसी के पहले के स्टैंड पर आज भी बरकरार हैं. ये इकोनॉमी के लिए बेहद खतरनाक है.
मीडिया से बातचीत के दौरान आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, पहले मैंने ये कहा था कि निवेशक अपना फैसला खुद करें लेकिन निवेशकों को अपने दिमाग में ये बात रखनी होगी कि जो भी निवेश कर रहे हैं, वो उनकी जिम्मेदारी है. इसको लेकर आरबीआई की ओर से किसी तरह का नियम नहीं बनाया गया है.
आरबीआई के डिप्टी गवर्नर टी रविशंकर ने कहा कि हम करीब डेढ़ साल से सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) पर काम कर रहे हैं. इस बार के बजट में प्रस्ताव है कि डिजिटल करेंसी के लिए आरबीआई एक्ट में बदलाव किया जाएगा. इस बदलाव के बाद हम आगे बढ़ सकते हैं. हम जल्दाबाजी में नहीं हैं, इसे पूरी तरह से सुरक्षित और सावधानी से इसे लॉन्च करेंगे. वहीं, डिप्टी गवर्नर टी रविशंकर ने बताया कि सरकार इस करेंसी के लिए किसी बाहरी एजेंसी की मदद नहीं ले रही है

