नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के ऊपर जमकर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा है कि वह महीनों से अर्थव्यवस्था को लेकर चेतावनी दे रहे थे जिसकी अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी पुष्टि कर दी है.
राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए ये बयान दिया है. उन्होंने एक न्यूजपेपर में छपी रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट में किया है कि सरकार के द्वारा अब ज्यादा से ज्यादा खर्च करने की जरूरत है अधिक उधार नहीं दिया जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के हाथ में पैसा दे उद्योगपतियों के टैक्स में कटौती नहीं करे. उन्होंने लिखा है कि सरकार को खपत को बढ़ाकर अर्थव्यवस्था को फिर से शुरू कराने का प्रयास करना चाहिए.
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मीडिया के जरिए मुद्दों को भटकाने से देश के गरीब लोगों तक मदद नहीं पहुंच पाएगी. इसके अलावा उन्होंने कहा ऐसा करने से मौजूदा आर्थिक आपदा भी खत्म नहीं होगी.

