BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

RBI ने HDFC बैंक पर लगाई पाबंदियां, डिजिटल सर्विसेज में लगाई रोक

by bnnbharat.com
December 3, 2020
in समाचार
सहकारी बैंकों पर कसा सरकार का शिकंजा, RBI की निगरानी में करेंगे काम
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से निजी क्षेत्र के बैंक HDFC बैंक को एक बार फिर झटका लगा है. रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक पर कुछ पाबंदियां लगाते हुए बैंक की सभी डिजिटल लॉन्चिंग को रोक दिया है. आरबीआई की ओर से लगाई गई रोक में नए क्रेडिट कार्ड भी शामिल है. हालांकि आरबीआई की ओर से लगाई गई ये रोक स्थायी नहीं है. वहीं पिछले दो सालों के भीतर ही ये तीसरा मौका है, जब एचडीएफसी बैंक को झटका लगा है.

इस रोक के बारे में जानकारी देते हुए एचडीएफसी बैंक ने बताया है कि बैंक की डिजिटल लॉन्चिंग को आरबीआई ने अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया है. इसमें नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर भी रोक लगाई गई है. इसमें नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर भी रोक लगाई गई है. साथ ही आरबीआई ने कहा है कि प्राइवेट बैंक के बोर्ड को खामियां दूर करते हुए जवाबदेही तय करनी चाहिए.

डिजिटल सर्विसेज में रुकावट

बता दें कि एचडीएफसी बैंक की डिजिटल सर्विसेज में लगातार ग्राहकों को रुकावट के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. जिसकी आरबीआई ने भी बैंक से वजह पूछी थी. दरअसल, एचडीएफसी बैंक के डेटा सेंटर में गड़बड़ी की वजह से इसके यूपीआई पेमेंट, एटीएम सर्विसेज और कार्ड से होने वाली पेमेंट रुक गई थी. जिसके कारण ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी थी.

आरबीआई ने बताया गंभीर मामला

बता दें कि एचडीएफसी बैंक के डिजिटल सर्विसेज में पिछले दो साल में तीन बार इस तरह की गड़बड़ी का सामना करना पड़ा है. वहीं आरबीआई ने कहा था कि इसके डेटा सेंटर में अगर गड़बड़ी आई है तो इसकी वजह बताई जाए. जिसके जवाब में एचडीएफसी बैंक ने कहा था कि पिछले दो साल के दौरान सिस्टम और प्रोसेस में पर्याप्त सुधार किया गया है. हालांकि आरबीआई ने कहा था कि बैंक के दावों के बावजूद दिक्कतें आ रही हैं, जो की काफी गंभीर मामला है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मातृभाषा में तकनीकी शिक्षा देने के लिए रोडमैप तैयार करने के उद्देश्य से टास्क फोर्स गठित

Next Post

ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट, बच्चे की हुई मौत

Next Post
ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट, बच्चे की हुई मौत

ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट, बच्चे की हुई मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d