नई दिल्ली: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा के परिणाम आज शाम घोषित करेगा. बोर्ड ने सोमवार को ही इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया था. ये जानकारी दी गई थी कि शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा बोर्ड के परिणाम जारी करेंगे. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट्स rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं. इसके अलावा छात्र एसएमएस के जरिये भी अपना परिणाम जान सकेंगे.
बतादें कि, इस परीक्षा में राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 8 लाख छात्र शामिल हुए थे. राजस्थान बोर्ड 10वीं की बाकी बची परीक्षाएं जून के अंत में संपन्न कराई गईं थीं. कोरोना काल के चलते 10वीं के गणित और समाजिक विज्ञान परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी थीं. राजस्थान बोर्ड को उम्मीद है कि इस बार 10वीं के परिणाम का प्रतिशत पिछले बार से ज्यादा हो सकता है.
RBSE 10th Result 2020 का परिणाम rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर घोषित किया जाएगा . छात्र अपना परिणाम इस वेबसाइट पर अपना रोल नंबर रजिस्टर कर जान सकते हैं.
राजस्थान बोर्ड परीक्षार्थी इस तरह से अपना परिणाम देख सकते हैं
1 : राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
2 : राजस्थान 10वीं के परिणाम 2020 लिंक पर ें
3 : अपना परीक्षा रोल नंबर और वेबसाइट पर पूछी गयी अन्य जानकारियां दर्ज करें
4 : अपना विवरण वेबसाइट पर सत्यापित करें
5 : बोर्ड रिजल्ट 2020 स्क्रीन पर आपको नजर आएगा

