BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पवित्र धार्मिक अनुष्ठान के साथ RC मध्य विद्यालय का हुआ शुभारंभ

by bnnbharat.com
January 8, 2020
in Uncategorized
पवित्र धार्मिक अनुष्ठान के साथ RC मध्य विद्यालय का हुआ शुभारंभ

पवित्र धार्मिक अनुष्ठान के साथ RC मध्य विद्यालय का हुआ शुभारंभ

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: पवित्र धार्मिक अनुष्ठानों एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मंगलवार को परसा पारिस के आरसी मध्य विद्यालय का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ. समारोह के मुख्य अतिथि गुमला धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष बिशप पॉल लकड़ा ने कहा कि अच्छा काम ईश्वर का काम होता है. अच्छे काम से समाज का भला होता है. अच्छे काम करने का बच्चे संकल्प लें, जिससे राष्ट्र और कलीसिया के उत्थान में सहयोग हो सके. उन्होंने मंगलवार को परसा पारिस के आरसी मध्य विद्यालय प्रांगण में मिस्सा पूजा के मुख्य अधिष्ठाता के रूप में स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए यह आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है अच्छाई और बुराई की शक्तियों के बीच लड़ाई हुई है. प्रभु यीशु ने बुराई की शक्ति को कभी जितने नहीं दिया. उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का ज्ञान दुनिया के सभी चीजों से बहुमूल्य है. ज्ञान किसी को मिल जाता है तो उसे अपने जीवन में सबकुछ मिल जाता है. उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2019 हमारे लिए पूरे परसा पल्ली के लिए मंगलमय रहा.

वहीं 2020 के आगमन से ही हमपर ईश्वर की अशीम कृपा महसूस हो रही है. यह विद्यालय भवन पूरी तरह जर्जर हो गया था. ईश्वर से निरंतर प्रार्थना किया. उन्होंने आशीर्वाद स्वरूप स्कूल में पढ़ने वाले बच्चो के लिए वरदान दिया है. इस स्कूल में पढ़ कर बच्चे अपने उज्ज्वल भविष्य को सवार सके.

वहीं, विजी सीप्रिय कुल्लू ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि सभी बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आकर अच्छी शिक्षा ग्रहण करें और सभी बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, पुलिस बनने के लक्ष्य को लेकर पढ़ाई करें. वहीं फादर संजय लेवनार्ड ने कहा कि परसा पल्ली में पुनः परसा का फूल खिल चुका है और इसकी महक दूर दूर तक फैल चुकी है. आज हम सभी नए विद्यालय भवन के उद्घाटन समारोह में एकत्रित हुए हैं. सभी बच्चे अच्छी शिक्षा पाकर कलीसिया राज्य व देश का नाम रोशन करे. तत्पश्चात स्कूल के छात्र छात्राओं द्वरा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.

जिसमें स्कूली बच्चों ने तरह तरह के नाटकीय कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये. मौके पर फ़ा. आनंद प्रकाश खाखा, फ़ा. अमृत कुमार मिंज, फ़ा बिनोद सोरेंग, फ़ा लीनुस पिंगल एक्का, फ़ा दीपक एक्का, फ़ा निरल मिंज, फ़ा बिनोद मिंज, फ़ा नीलम एक्का, फ़ा मोजेस खलखो, फ़ा व्यतूस किंडो, फ़ा एमानुएल कुजूर, फ़ा फबीयन हेमरोम, फ़ा विजय एक्का, फ़ा एलिस कुजूर, फ़ा अलबिस ठिठीयो, फ़ा जीतन कुजूर, सि. लीससी एफसीसी, सि जुली सि ग्रेस, सि संगिता, सि ज्योति आरसी प्राथिमक विद्यालय के छात्र छात्राएं सहित काफी संख्या में परसा पल्ली के महिला पुरूष उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आपसी विवाद में हुई जमके मारपीट, दोनों पक्ष के लोग घायल

Next Post

शिक्षक बहाली के नाम पर लाखों की ठगी

Next Post
शिक्षक बहाली के नाम पर लाखों की ठगी

शिक्षक बहाली के नाम पर लाखों की ठगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d