नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चेन्नई में हो रही है. आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजी 61 स्थानों को भरने के लिए बोली लगा रही हैं. नीलामी सूची में 164 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ में खरीदा है. वहीं, ग्लेन मैक्सवेल 14.25 करोड़ में बिके हैं. उन्हें RCB ने खरीदा। टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे के लिए भी जमकर बोली लगी है. 50 लाख की बेस प्राइस वाले शिवम दुबे को रॉजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है. RR ने उन्हें 4.40 करोड़ में खरीदा है. शिवम दुबे IPL 2021 में संजू सैमसन की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे.
इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा है. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था. CSK ने उन्हें 7 करोड़ में खरीदा है. मोईन अली को RCB ने रिलीज किया था.शकीब-अल-हसन एक बार फिर कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते नजर आएंगे. फ्रेंचाइजी ने उन्होंने 3 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा है.ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है. वो 2.20 करोड़ में बिके. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था. वहीं, इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेसर रॉय, एलेक्स हेल्स को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा.

