BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आरसीपी ने आरएडी को 5 रनों से हराया, दूसरे मैच में सीएसके ने एमसीआर को हरा कर फाइनल में किया प्रवेश

by bnnbharat.com
November 30, 2020
in समाचार
आरसीपी ने आरएडी को 5 रनों से हराया, दूसरे मैच में सीएसके ने एमसीआर को हरा कर फाइनल में किया प्रवेश
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: बीआईटी मिश्रा के क्रिकेट ओवल मैदान में खेले जा रहे प्रोफेसर सीताराम शर्मा मेमोरियल ट्रॉफी फैकल्टी क्रिकेट लीग 2020 के तीसरे दिन दो मैच खेले गए. जिसमें पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स पॉली स्ट्राइकर्स ने रॉयल एडमिंस को 5 रनों से हराया. वहीं दूसरे मैच में कंप्यूटर सुपरकिंग्स ने मैकेनिकल चैलेंजर्स को 10 विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया.

इस ट्रॉफी का पांचवा और तीसरे दिन का पहला मैच रॉयल एडमिंस और रॉयल चैलेंजर्स पॉली स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया. जिसमें रॉयल एडमिंस ने टॉस जीते हुए पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया.

रॉयल चैलेंजर्स पॉली स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 5 विकेट खोकर 84 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स की ओर से चहल 31 और आकाश 17 ने रनों की पारी खेली. रॉयल एडमिंस की ओर से कृष्णा ने 3 विकेट झटके.

रॉयल चैलेंजर्स पॉली स्ट्राइकर्स द्वारा दिए गए 84 रन का पीछा करने उतरी रॉयल एडमिंस की टीम 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 79 रन ही बना सकी और इस मैच को 5 रन से गंवा दिया. रॉयल एडमिंस की ओर से कृष्णा ने 20 और सरकार ने 19 रनों की पारी खेली. इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले आकाश को मैन ऑफ द मैच दिया गया.

वही दिन का दूसरा मैच मैकेनिकल चैलेंजर्स और कंप्यूटर सुपर किंग्स के बीच खेला गया. टॉस जीतकर कंप्यूटर सुपर किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया.

बैटिंग करने ग्राउंड पर उतरी मैकेनिकल चैलेंजर्स  की टीम ने 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 66 रन बनाए. मैकेनिकल चैलेंजर्स की ओर से राजकुमार ने 21 और प्रमोद ने 14 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. कंप्यूटर सुपर किंग्स की ओर से जितेंद्र ने 3 महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम को 66 रनों पर समेट दिया.

मैकेनिकल चैलेंजर्स की ओर से दिए गए 66 रनों का पीछा करने उतरी कंप्यूटर सुपर किंग्स ने धुआंधार शुरुआत करते हुए महज 6 ओवरों में ही मैच को समाप्त कर दिया और मेकेनिकल चैलेंजर्स द्वारा दिए गए 66 रनों के आंकड़े को बिना विकेट गवाए आसानी पूर्वक हासिल कर लिया.

इस मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए ब्रजेश ने 37 और श्रीधर ने 19 रनों की अविजित पारी खेली. इस मैच में शानदार गेंदबाजी करने के लिए जितेंद्र और विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए बृजेश को मैन ऑफ द मैच प्रदान किया गया. इस जीत के साथ ही कंप्यूटर सुपर किंग्स इस ट्रॉफी के फाइनल में भी प्रवेश कर लिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सिख समुदाय के लोगों ने निभाई है कोरोना काल में महत्वपूर्ण भूमिका: सीएम

Next Post

4 जिलों में ट्रांसजेंडर संगठन ने मनाया काला दिवस

Next Post
4 जिलों में ट्रांसजेंडर संगठन ने मनाया काला दिवस

4 जिलों में ट्रांसजेंडर संगठन ने मनाया काला दिवस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d