Ranchi:- FJCC.के पूर्व महासचिव एवं FA.SPDA के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरडी. सिंह का (मंगलवार) को गंगाराम अस्पताल (दिल्ली) में अपराह्न 3:00 बजे निधन हो गया . आर. डी. सिंह की आयु 65 वर्ष थी और वे पिछले कई दिनों से काफी अस्वस्थ चल रहे थे .10-12 दिनों पहले ही उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भरती कराया गया था जहाँ उन्होंने अंतिम साँस ली . आर. डी. सिंह अपने पीछे भरा पुरा परिवार छोड़ गए है .
आर. डी. सिंह जी काफी मिलनसार और हंसमुख व्यक्तित्व के थे और राँची मोटर्स डीलर्स एसोसिएशन के संस्थापना काल से ही संस्था के लिए काफी कुछ करते थे, संस्था का निबंधन कराना, ऑटोमोबाइल एवं मोटर पार्ट्स के व्यवसाइयों को संस्था से जोड़ना, सरकार और व्यवसाइयों के बीच वार्ता की कड़ी बनकर कार्य करना आदि अनेक कार्य उन्होंने सुचारू रूप से संपादित किये .इन सब में सबसे प्रमुख कार्य इटकी रोड स्थित ‘राँची मोटर्स डीलर्स एसोसिएशन’ के भव्य R.M.D.A. भवन का अल्पावधि में निर्माण कराना, जिसके लिए उन्होंने संस्था के वरीय सदस्यों के साथ मिलकर बहुत कम समय में कार्य संपन्न कराकर अपनी कुशलता का प्रमाण दिया .उनके सहयोग और समर्पण के लिए पूरा राँची मोटर्स डीलर्स एसोसिएशन परिवार उनका कृतज्ञ है और उनके निधन की खबर सुनकर मर्माहत है
