रांची: पार्टी के केंद्रीय समिति एवं अनुसंगी इकाई में पुनः विस्तार करते हुए नए लोगों को दायित्व दिया गया.
केंद्रीय समिति- शालिनी गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष कोडरमा को केंद्रीय संगठनसचिव, गंगा नारायण सिंह, दीपक मंडल एवं झारखंड राज्य विधिक परिषद के सह-अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी को केंद्रीय सचिव का दायित्व दिया गया.
अखिल झारखंड अनुसूचित जनजाति महासभा
जोनाथन टुडू, सागेन हांसदा, प्रो. बिनोद भगत, बिरसा मुंडा एवं दामू बानरा को अखिल झारखंड अनुसूचित जनजाति महासभा का प्रदेश संयोजक बनाया गया है.
अखिल झारखंड अनुसूचित जाति महासभा
मनोज चंद्रा, अर्जुन बैठा एवं सरजीत मिर्धा को अखिल झारखंड अनुसूचित जाति महासभा का प्रदेश संयोजक बनाया गया है.
अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा
कुशवाहा शिवपूजन मेहता, विकास राणा, महेश्वर साहू, संतोष महतो तथा गुड्डू यादव (हजारीबाग) को अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा का प्रदेश संयोजक बनाया गया है.
दिनांक 23 दिसंबर को नए पदाधिकारी एवं सभी प्रभारियों की बैठक
नए पदाधिकारी एवं सभी जिला प्रभारियों की बैठक दिनांक 23 दिसंबर को हरमू, रांची स्थित आजसू पार्टी मुख्यालय में प्रातः 11 बजे से अयोजित की गई है. जिसमें 29 दिसंबर को सभी जिला के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में विचार होगा.
दिनांक 22 दिसंबर को आजसू पार्टी महिला समिति की प्रदेश स्तरीय बैठक
कल दिनांक 22 दिसंबर को हरमू, रांची स्थित आजसू पार्टी मुख्यालय में प्रातः 11 बजे से आजसू पार्टी महिला समिति की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई है.

