BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सड़क दुर्घटना में घायल को पहुचायें नजदीकी अस्पताल, पायें इनाम

by bnnbharat.com
July 8, 2020
in समाचार
सड़क दुर्घटना में घायल को पहुचायें नजदीकी अस्पताल, पायें इनाम
Share on FacebookShare on Twitter

शशिभूषण दूबे कंचनीय,

मीरजापुर: जिला सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में मंगलवार को सम्पन्न हुई जिसमें जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित संजय कुमार को निर्देशित किया, कि वे वर्ष 2017-18 में चयनित 25 ब्लैक स्पॉटों पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराये गये कार्यों का सत्यापन कराते हुए एक सप्ताह में अवगत करायें तथा पूर्व पुलिस अधीक्षक द्वारा चयनित दुर्घटना सम्भाव्य क्षेत्रों की सूची प्रेषित की गयी है उसका पुनः परीक्षण कर लें एवं परीक्षण करते हुए सूची एक सप्ताह में उपलब्ध करायें ,

जिससे कि इन चिन्हित स्थानों पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं पी0डब्लू0डी0, एन०एच०ए०आई० आदि से सुधारात्मक कार्य संकेतक चिन्ह, रम्बल स्ट्रीक लगवायी जा सके.
ए0आर0टी0ओ0 रविकान्त शुक्ल के द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के शहरी क्षेत्रों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप गति सीमा का निर्धारण कर दिया गया है. शहरी क्षेत्रों में गति
सीमा का निर्धारण पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया जाना है. बैठक में उपस्थित श्री संजय कुमार के द्वारा इस सम्बन्ध में शीघ्र ही कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया. सड़कों पर घूम रहे अवारा पशुओं के सम्बन्ध में बैठक में उपस्थित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि वे सड़को पर घूम रहे अवारा पशुओं को पकड़कर जिले में बनाये गये गोआश्रय केन्द्रों पर पहुंचायें.

जिलाधिकारी महोदय ने जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह व पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार को निर्देशित किया कि वे विद्यालयीय वाहनों के चालकों का चरित्र सत्यापन शीघ्र पूर्ण करायें. वहीं जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित अधिशासी अभियन्ता कन्हैया झों को निर्देशित किया कि भटौली एवं चुनार में नव निर्मित पुलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करायें. बैठक में ए0आर0टी0ओ0 रविकान्त शुक्ल के द्वारा बताया गया कि शासन के द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाने वाले व्यक्ति को 2000/- रू का इनाम दिया जायेगा.   बैठक में नगर मजिस्ट्रेट जगदम्बा सिंह, उपजिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव, अपर मुख्य
चिकित्साधिकारी डा0 वी0के0 तिवारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद चुनार प्रतिभा सिंह आदि उपस्थित थे.
बैठक के अन्त में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) यू0पी0 सिंह के द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों
को धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक समाप्त की गयी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पटना में 7 दिन का लॉकडाउन, 16 जुलाई तक बंद रहेंगी सेवाएं

Next Post

रांची के शशांक, शिव रमन, अनिल और राम प्रसाद को मिला सैफ एथलेटिक्स तकनीकी स्टार्टर का प्रमाण पत्र

Next Post
रांची के शशांक, शिव रमन, अनिल और राम प्रसाद को मिला सैफ एथलेटिक्स तकनीकी स्टार्टर का प्रमाण पत्र

रांची के शशांक, शिव रमन, अनिल और राम प्रसाद को मिला सैफ एथलेटिक्स तकनीकी स्टार्टर का प्रमाण पत्र

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d