लोहरदगा: राज्य के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा बुधवार को लोहरदगा पहुंचे और आईईडी ब्लॉस्ट की घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. डीजीपी ब्लास्ट स्थल और इलाके का निरीक्षण भी करने पहुंचे. उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी रहेगा.
डीजीपी के साथ एडीजी आप्रेशन नवीन कुमार सिंह और आई आप्रेशन साकेत कुमार सिंह लोहरदगा भी पहुंचे और इन अधिकारियों द्वारा घटना स्थल के आसपास का मुआयना कर नक्सलियों के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से पुलिसिया कार्रवाई की रणनीति तैयार करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

