BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हाल JSCA का – जिला संघों में सदस्यों के मनोनयन पर की गयी भारी अनियमितताएं

by bnnbharat.com
September 29, 2019
in Uncategorized
हाल JSCA का – जिला संघों में सदस्यों के मनोनयन पर की गयी भारी अनियमितताएं
Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ

रांची: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) में जिला संघों का महत्व है. नयी कार्यकारिणी के चुनाव में जिला संघ के दो सदस्य (अध्यक्ष और सचिव) को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार है. जिला संघ के सदस्यों के मनोनयन में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सिक्का चलता है. इनकी वजह से ही मनचाहे सदस्यों का मनोनयन किया जाता है, क्योंकि जिला संघ के अध्यक्ष और सचिव के दो-दो वोट काफी मायने रखते हैं.

तत्कालीन मुख्य सचिव पीपी शर्मा की सदस्यता भी हुई थी रद्द

जानकारी के अनुसार 2008-09 में रांची जिला से जेएससीए के सात सदस्यों की सदस्यता समाप्त कर दी गयी. इसमें तत्कालीन मुख्य सचिव पीपी शर्मा, अपोलो अस्पताल के डॉ पीडी सिन्हा का नाम प्रमुख है. 2008-09 में छह अधिवक्ताओं को जेएससीए की तरफ से सदस्यता दी गयी. ये अधिवक्ता जेएससीए के खिलाफ दायर होनेवाली याचिका में सुनवाई के लिए एपीयर होते थे. 2008 में धनबाद के सदस्य नागेंद्र सिंह, मनीष कुमार सिंह, जमशेदपुर के खुर्शीद अख्तर और रांची के पुनीत पोद्दार को हटा दिया गया. 2011-2 में वार्षिक आमसभा में शामिल नहीं होनेवाले 194 सदस्यों (आजीवन) की सदस्यता समाप्त कर दी गयी. इसके बाद कमल किशोर सिंह और समीर लोहिया का नाम जोड़ दिया गया. 2012-13 में चुनाव के लिए नामांकन भरनेवाले क्रिकेटर प्रदीप खन्ना का नोमिनेशन समाप्त कर दिया गया. 2013-14 में लातेहार जिला क्रिकेट संघ के वीनित मधुकर, सचिन, उदय भानू और अधिवक्ता विजय कांत दुबे को जेएससीए के मेंबरशीप से हटा दिया गया. लातेहार की ही महिला सदस्य पूनम देवी और स्मिता देवी की सदस्यता रद्द कर दी गयी.

लिखित परीक्षा लेकर बनाये गये सदस्य, वहीं 26 बगैर सूचना के हटाये गये

2016-17 में जेएससीए के बाईलॉज के विपरीत लिखित परीक्षा से 17 सदस्य और अन्य तरीके से 13 सदस्यों का मनोनयन किया गया. 30 सदस्यों को संघ से जोड़ा गया. 26 सदस्यों को जेएससीए से निष्कासित कर दिया गया. 2016-17 में फादर एलेक्स एक्का, निकोलस टेटे, आइपीएस बीबी प्रधान, हेमंत टोप्पो, विधायक कुणाल सारंगी, विरंची नारायण और संजीव सिंह (फिलहाल कारावास की सजा काट रहे) को सदस्य बना दिया गया.

मन से कई जिला संघ के बनाये गये सदस्य, फिर हटे

जेएससीए में कई जिला संघों के अध्यक्ष और सचिव को अपने तरीके से सदस्य बना दिया गया. फिर इनमें से कई को हटा दिया गया. उदाहरण के तौर पर गोड्डा के ज्ञानेंद्र नारायण, जामताड़ा के राजीव रंजन मिश्रा, कोडरमा से अरुण सूद, रांची से सुनील कुमार सिंह, पाकुड़ से केएन सिंह, दुमका से विजय कुमार सिंह, लोहरदगा से प्रवीण सिंह जैसे लोग शामिल हैं. मेकॉन के तत्कालीन सीएमडी द्रोण रथ को भी सदस्य बनाया गया था. बाद में इनकी सदस्यता समाप्त कर, फिर बहाल कर दी गयी. जेएससीए के पदधारियों ने टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सैयद सबा करीम, कुलदीप सिंह, आदिल हुसैन जैसे खिलाड़ियों की पहले सदस्यता रद्द कर दी गयी, फिर मानद सदस्य बना दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

65 वर्षीय महिला के पेट में था 40 किलो का ट्यूमर, पीएम से मिलने के लिए हुई रवाना

Next Post

MBBS के सीनियर छात्रों ने जूनियर को दिया फरमान, जीरो मशीन से कटवाओ बाल

Next Post
MBBS के सीनियर छात्रों ने जूनियर को दिया फरमान, जीरो मशीन से कटवाओ बाल

MBBS के सीनियर छात्रों ने जूनियर को दिया फरमान, जीरो मशीन से कटवाओ बाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d