रांची: रांची के प्रेस क्लब में आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय समिति की बैठक सम्पन हुई. बैठक मूल मानता मानगर अजीत प्रसाद महतो के नेतृत्व में हुई.
बैठक में मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई. कुड़माली कस्टमर लॉ पूर्ण रूपेण स्थापित करने के लिए ग्राम स्तर पर कठोर कदम उठाना. आगामी 2021 के जनगणना में सभी कुर्मी अनिवार्य रूप से अपनी मातृभाषा कुड़माली धर्म के कॉलम में सरना ही दर्ज करवाएंगे.
सभी कुड़मी अपनी विशिष्ट संस्कृति 12 मास 13 परब को मनाये. सामाजिक कुरीतियों तथा नशाखोरी को जड़ से खत्म करना.
आदि धर्म प्रकृति धर्म सरना कॉलम लागू करें. कुर्मी जाति को अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध करें. कुरमाली भाषा जनजातीय भाषा में मान्यता देते हुए संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध करें. इन सब विषयों पर चर्चा हुई.

