रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 206 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले है. इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1349 हो गयी है.
राज्य में एक दिन में 206 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से चिंता बढ़ गयी है, वहीं 29 मरीज स्वस्थ भी हुए है. नए संक्रमित मरीजों में ज्यादातर प्रवासी हैं, जो हाल में दूसरे राज्यों के विभिन्न शहरों से लौटे हैं. राहत की बात यह है कि अबतक राज्य में 519 कोरोना के मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से अपने घर जा चुके हैं. यह कुल संक्रमित लोगों के आंकड़े का लगभग 40 प्रतिशत है.
सोमवार को सिमडेगा में सर्वाधिक 59 नए मरीज मिले. फिलहाल पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में संक्रमण की रफ्तार अधिक दिख रही है. इधर, राज्य में अब कुल 823 सक्रिय मरीज हो गए हैं. वहीं कुल संक्रमित की संख्या 1349 हो गई है.
सिमडेगा में 59, धनबाद में 19, चतरा में 17, जामताड़ा में 18, पाकुड़ में 12, गिरिडीह में 11, देवघर में 05, खूंटी में 03, हजारीबाग में 03, लातेहार में 14, लोहरदगा में 13 गुमला में 18, गढ़वा में 05, पूर्वी सिंहभूम में04, रांची में 03 और रामगढ़ में 02 दो नये मरीज मिले है.
इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1349 हो गयी है. जिसमें से 823 एक्टिव केस है, वहीं 519 मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौटे है.

