BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पहली बार दिल्ली चुनाव में हुआ रिकाॅर्ड तोड़ नामांकन

by bnnbharat.com
January 22, 2020
in Uncategorized
पहली बार दिल्ली चुनाव में हुआ रिकाॅर्ड तोड़ नामांकन

पहली बार दिल्ली चुनाव में हुआ रिकाॅर्ड तोड़ नामांकन

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने मैदान पकड़ लिया है. वहीं 70 विधानसभा सीट के लिए नामांकन भी भरे जा चुके है. जानकारी अनुसार दिल्ली के इतिहास में पहली बार विधानसभा चुनाव के लिए रिकाॅर्ड तोड़ नामांकन जमा हुए हैं. दिल्ली के पहले विधानसभा चुनाव 1952 को छोड़ दिया जाए तो बीते 27 वर्ष में कभी भी इतने पर्चे दाखिल नहीं हुए. 21 जनवरी तक चुनाव आयोग को 1473 नामांकन पत्र दर्ज हुए.

देर रात तक नामांकन पत्रों की गिनती चलती रही. 70 सीटों के जमा हुए नामांकन पत्रों की संख्या देखकर चुनाव आयोग अधिकारी भी दंग रह गए. आयोग के अनुसार नामांकन पत्र की संख्याओं में बढ़ोतरी हो सकती है. अब 24 जनवरी तक नाम वापस लेने का आयोग ने समय दिया है. वर्ष 1952 में करीब 400 नामांकन दाखिल हुए थे. इसके बाद से विधानसभा भंग रही है और फिर 1993 में विधानसभा चुनाव हुआ.

उस वक्त सबसे ज्यादा 1316 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे. इसके बाद से 2015 के चुनाव तक इतने नामांकन पत्र कभी दाखिल नहीं हुए. 2008 में नई दिल्ली को विधानसभा बनाया गया था. 2008 के बाद से 2013 और 2015 के चुनाव में यहां 25 से ज्यादा नामांकन कभी नहीं हुए, लेकिन इस बार करीब 96 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं. सबसे ज्यादा 21 जनवरी को 66 पर्चे जमा हुए.

गौरतलब है कि दिल्ली की 70 विधानसभाओं के लिए आगामी 8 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 21 जनवरी तक ही नामांकन होने थे. अब 24 जनवरी तक नाम वापस लेने का आयोग ने समय दिया है. 24 जनवरी की शाम को ही आयोग दिल्ली चुनाव के अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी करेगा. 11 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोहरे के कारण अनियंत्रित हो पेड़ से टकराई कार, 5 की मौत

Next Post

CAA में कहीं पर भी किसी की नागरिकता लेने का कोई प्रावधान नहीं है, देने का है प्रावधान: अमित शाह

Next Post
CAA में कहीं पर भी किसी की नागरिकता लेने का कोई प्रावधान नहीं है, देने का है प्रावधान: अमित शाह

CAA में कहीं पर भी किसी की नागरिकता लेने का कोई प्रावधान नहीं है, देने का है प्रावधान: अमित शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d