BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मनरेगा आयुक्त का रिकॉर्ड ब्रेकिंग कार्यकाल, 1926 दिन से काबिज हैं पद पर

by bnnbharat.com
February 16, 2021
in समाचार
मनरेगा आयुक्त का रिकॉर्ड ब्रेकिंग कार्यकाल, 1926 दिन से काबिज हैं पद पर
Share on FacebookShare on Twitter

वन संरक्षक रैंक के अफसर हैं सिद्धार्थ त्रिपाठी, लेकिन राज्य प्रतिनियुक्ति पर कम ग्रेड पे पर भी काम कर रहे

वन संरक्षक का ग्रेड पे हैं 8900 और राज्य प्रतिनियुक्ति में मिलता है 8700 का ग्रेड पे

रांचीः झारखंड में कुछ भी संभव है. एक अफसर ने तो एक ही पद पर रहते हुए अपने कार्यकाल का रिकॉर्ड ही बना लिया है. यह रिकॉर्ड झारखंड कैडर के आईएफएस अफसर सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बनाया है. वे पिछले 1926 दिनों से मनरेगा आयुक्त के पद पर काबिज हैं.

उन्होंने 4 नवंबर 2015 को मनरेगा आयुक्त का पदभार संभाला था. तब से लेकर आज तक वे इसी पद पर काबिज हैं. इस हिसाब से उन्होंने अपने कार्यकाल का रिकॉर्ड ही बना लिया है.

सिविल सर्विसेस गाइडलाइन के अनुसार, अखिल भारतीय सेवा के अफसर का अधिकतम तीन साल के अंदर तबादला कर देना है. लेकिन यहां भी इस मामले की अनदेखी की गई है.

कम ग्रेड पे पर भी कर रहे हैं काम

आईएफएस अफसरों का राज्य प्रतिनियुक्ति से भी मोह भंग नहीं हो रहा. वे सरकार में कम ग्रेड पे पर भी काम करने को तैयार हैं. पीसीसीएफ रैंक के अफसर को झारखंड सरकार में विशेष सचिव का पद मिलता है. वहीं मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी वन संरक्षक (सीएफ) रैंक के अफसर हैं.

वन संरक्षक का ग्रेड पे 8900 रुपए का है. जबकि राज्य प्रतिनियुक्ति में मनरेगा आयुक्त के पद पर 8700 रुपए का ग्रेड पे ही मिल रहा है. अब तक मनरेगा आयुक्त के पद पर सिर्फ चार आईएफएस ही रहे हैं. जिसमें डॉ. डीके श्रीवास्तव, बी निजलिंगप्पा, पारितोष उपाध्याय और सिद्धार्थ त्रिपाठी शामिल हैं.

कौन अफसर कब तक रहे मनरेगा आयुक्त

नाम   कैडर   कब से कब तक

शैलेश कुमार सिंह    आईएएस     6-3-2007 से 26-11-2007

डॉ. प्रदीप कुमार   आईएएस     02-01-2008 से 13-02-2008

डॉ. अमिताभ कौशल   आईएएस     13-02-2008 से 07-07-2008

सत्येंद्र सिंह   आईएएस     03-03-2009 से 09-04-2009

डॉ. डीके श्रीवास्तव आईएफएस    03-03-2009 से 09-04-2009

केके सोन   आईएएस     9-04-2009 से 11-08-2009

सुनील वर्णवाल आईएएस     17-08-2009 से 14-07-2010

अजय कुमार सिंह    आईएएस     23-07-2010 से 23-01-2012

संतोष कुमार  आईएएस     23-01-2012 से 23-07-2012

अरूण  आईएएस     14-08-2012 से 04-11-2013

के श्रीनिवासन    आईएएस     04-11-2013 से  19-12-2013

राहुल शर्मा   आईएएस     23-12-2013 से 03-09-2014

राहुल पुरवार  आईएएस     04-09-2014 से 16-02-2015

विजय सिंह   आईएएस     16-02-2015 से 29-05-2015

बी निंजलिंगप्पा   आईएफएस    29-05-2015 से 19-07-2015

विजय सिंह   आईएएस     20-07-2015 से 27-07-2015

पारितोष उपाध्याय     आईएफएस    27-07-2015 से 03-11-2015

सिद्धार्थ त्रिपाठी आईएफएस    04-11-2015 से अब तक

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रन फॉर सेफ्टी व नुक्कड़ नाटक के साथ 32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन

Next Post

हवाला कारोबार की सूचना पर रांची पुलिस का रेड

Next Post
हवाला कारोबार की सूचना पर रांची पुलिस का रेड

हवाला कारोबार की सूचना पर रांची पुलिस का रेड

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d