मुंबई: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC ने मंगलवार को कहा कि उसने 31 मार्च, 2021 को खत्म हुए वित्त वर्ष में नए कारोबार से 1.84 लाख करोड़ रुपये की प्रीमियम आय प्राप्त की जो अब तक का सर्वाधिक है.
सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने कहा कि आंकड़ा अस्थाई है. कंपनी की बाजार हिस्सेदारी मार्च 2021 में पॉलिसी संख्या के हिसाब से 81.04 प्रतिशत रही. पूरे वित्त वर्ष में हिस्सेदारी 74.58 प्रतिशत रही.
वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान बीमा कंपनी ने व्यक्तिगत बीमा कारोबार के पहले साल की प्रीमियम आय के रूप में 56,406 करोड़ रुपये प्राप्त किए. यह 2019-20 के मुकाबले 10.11 प्रतिशत ज्यादा है. पहले साल के प्रीमियम के रूप में उसकी बाजार हिस्सेदारी 64.74 प्रतिशत और पूरे वित्त वर्ष 66.18 प्रतिशत रही.

