BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रिकॉर्ड: पहले ही दिन भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस को छोड़ा पीछे

by bnnbharat.com
January 18, 2021
in समाचार
यूपी में आज सभी जिलों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत में आज कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा दिन है. भारत में अब तक कुल 2 लाख 24 हजार 301 लोगों को टीका लगाया जा चुका है. शनिवार को शुरू हुए वैक्सीनेशन का कार्यक्रम ने रिकॉर्ड बना दिया है. इतने कम समय में इतने लोगों का वैक्सीनेशन करवा कर भारत ने ब्रिटेन, अमेरिका और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है. सरकार को उम्मीद है कि आज इस अभियान के और तेजी देखने को मिल सकती है.

शनिवार को शुरू हुए वैक्सीनेशन का कार्यक्रम के बाद अब तक देश में अब तक कुल 2 लाख 24 हजार 301 लोगों को टीका लगाया जा चुका है. देश के कुछ राज्यों में रविवार को भी वैक्सीन दी गई हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पहले दिन 207229 लोगों को वैक्सीन लगाई गई. यह विश्वभर के तमाम देशों की तुलना में काफी अधिक है. भारत ने पहले दिन अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस से भी अधिक वैक्सीन लगाई.

इस बीच सरकार ने वैक्सीनेशन के लिए देशभऱ में शेड्य़ूल तय कर दिया है. सरकार ने अधिकतर राज्यों में एक दिन छोड़कर वैक्सीनेशन का का प्रोग्राम बनाया है. जिससे दूसरी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हो. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसमें कहा गया है कि सभी बड़े राज्य प्रत्येक हफ्ते में किन्हीं चार दिनों में कोरोना वैक्सीनेशन करें. गोवा जैसे छोटे राज्य जिनकी आबादी कम है, सप्ताह में किन्हीं भी दो दिनों में वैक्सीनेशन सेशन आयोजित करेंगे. हालांकि उत्तर प्रदेश में सप्ताह में केवल दो दिन वैक्सीनेशन होगा. आज यूपी में वैक्सीनेशन नहीं किया जा रहा है.

देश में कब, कहां और किस दिन लगेगा कोरोना वैक्सीन

– असम, बिहार जैसे राज्‍यों ने जहां केंद्र के निर्देशानुसार हफ्ते में चार दिन टीकाकरण का फैसला किया है. वहीं, आंध्र प्रदेश में रविवार को छोड़ हर दिन वैक्‍सीन लगेगी.

– चंडीगढ़, दिल्‍ली, छत्‍तीसगढ़ जैसे राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदेशों में सप्‍ताह में चार दिन टीका लगेगा. गोवा चूंकि छोटा राज्‍य है, इसलिए वहां केवल शुक्रवार और शनिवार को टीकाकरण होगा.

– गुजरात, कर्नाटक, जम्‍मू और कश्‍मीर, झारखंड में जहां हफ्ते में चार दिन टीकाकरण होगा. वहीं, हिमाचल प्रदेश में केवल सोमवार और मंगलवार को वैक्‍सीन दी जाएगी.

– पंजाब, राजस्‍थान, सिक्किम में चार-चार दिन वैक्‍सीन लगेगी. वहीं, नगालैंड और ओडिशा में हफ्ते में तीन दिन टीकाकरण होगा.

– उत्‍तर प्रदेश जैसे बड़े राज्‍य ने हफ्ते में केवल दो दिन टीकाकरण अभियान चलाने का फैसला किया है. इसके अलावा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, उत्‍तराखंड में चार-चार दिन टीकाकरण होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गुजरात को मिलेगा बड़ा तोहफा, PM मोदी करेंगे अहमदाबाद, सूरत मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास

Next Post

गुजरात के दो अहम प्रोजेक्ट की होगी शुरुआत, पीएम मोदी आज करेंगे भूमि पूजन

Next Post
एकजुट होकर हम सभी संकट से उभरेंगे: पीएम मोदी

गुजरात के दो अहम प्रोजेक्ट की होगी शुरुआत, पीएम मोदी आज करेंगे भूमि पूजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d