BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

समाजसेवी बच्चु के नेतृत्व में रिकॉर्ड 35 यूनिट रक्त संग्रहित

by bnnbharat.com
July 6, 2020
in समाचार
समाजसेवी बच्चु के नेतृत्व में रिकॉर्ड 35 यूनिट रक्त संग्रहित
Share on FacebookShare on Twitter

साहेबगंज: झारखंड मजदूर मोर्चा अध्यक्ष सह रेडक्रॉस सदस्य सौरभ परासर उर्फ बच्चु झा के आह्वाहन पर रविवार को रक्तदाताओं ने  रक्तदान कर रिकॉर्ड संख्या में अब तक का सर्वाधिक 35 यूनिट रक्त संग्रहित किया.

स्थानीय सदर अस्पताल परिसर अवस्थित ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. एस. पी. मिश्रा ने समाजसेवी बच्चु झा को प्रशस्ति प्रदान कर किया.

इस अवसर पर डॉ. ताराशंकर झा, आईपीई ग्लोबल के परामर्शी धनन्जय त्रिवेदी, डॉ. ऋत्विज, रेडक्रॉस के एग्जीक्यूटिव मेम्बर सुरजीत झा, सदस्य अमित राय, अखिल झा व आशुतोष झा, ब्लड बैंक के लैब तकनीशियन मिलन नाग व राजेश कुमार, जीएनएम अनिता मरांडी आदि उपस्थित थे.

सिविल सर्जन डॉ. मिश्रा ने परासर के रक्तदान अभियान की भूरी-भूरी तारीफ करते हुए युवाओं से नियमित रक्तदान की अपील की और रक्तदान के फ़ायदे गिनाए.

रक्तदाताओं में स्वयं सौरभ परासर के अलावा रेडक्रॉस सदस्य अमित राय, डुमरिया पंचायत के उपमुखिया ऋषि झा, धीरज कुमार, स्वराज, दीपक झा पुस्तक सदन, राजा सिंह, जजमेंट यादव,  गोपाल मंडल, स्नेह सौरभ, शांता कुमार, नीरज कुमार, मनोरंजन कुमार, अजय कुमार भारती, मो. अजाऊल अंसारी, प्रभाकर महतो, ऋषभ कश्यप, गुंजन झा, रूपेश यादव, सन्तोष कुमार साह, रूपेश कुमार झा, नन्दु झा, मनी कुमार, पियुष कश्यप, अविनाश कुमार, विभाष कुमार रौशन, अनंत कुमार झा, राहुल कुमार झा, झारखण्ड मजदूर मोर्चा महागामा के प्रभाकर कुमार, ब्रजेश मंडल, अभिषेक मंडल व अंकित राज, राज रंजन मिश्रा, गौतम परासर एवं बड़ो कुमार ठाकुर के नाम शामिल हैं.

सभी रक्तदाताओं को सीएस के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. रक्तदान कार्यक्रम का समापन रक्तदाताओं द्वारा साहेबगंज के शहीद लाल कुलदीप उरांव को दो मिनट की श्रद्धांजलि से हुआ.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनोखा स्टेशन: टिकट कटती है महाराष्ट्र में और ट्रेन मिलती है गुजरात से

Next Post

घरों में रहने के साथ सामाजिक दूरी का अनुपालन और साफ-सफाई पर दें विशेष रूप से ध्यानः उपायुक्त

Next Post
घरों में रहने के साथ सामाजिक दूरी का अनुपालन और साफ-सफाई पर दें विशेष रूप से ध्यानः उपायुक्त

घरों में रहने के साथ सामाजिक दूरी का अनुपालन और साफ-सफाई पर दें विशेष रूप से ध्यानः उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d