रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक को आज सुबह गंभीर हृदयाघात के बाद रिम्स रांची में भर्ती कराया गया। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ प्रशांत की देख रेख में उनकी चिकित्सा एवम एंजियोप्लास्टी की गई.
डॉ. प्रशांत ने बताया कि उनकी स्थित में तेजी से सुधार हुआ है. उन्हें अस्पताल के सीसीयू वार्ड में भर्ती रखा गया है. प्रकाश की चिकित्सा, लॉकडाउन एवं वार्ड के अन्य मरीजों को कोई असुविधा न हो इसके मद्देनजर पार्टी ने कार्यकर्ताओं, शुभेच्छुओं से रिम्स न पहुंचने का अनुरोध किया है.
प्रकाश के खराब तबियत की सूचना पाते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ,पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने रिम्स पहुंचकर प्रकाश का हाल चाल जाना.
मौके पर रिम्स के निदेशक एवं अधीक्षक भी उपस्थित थे. प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री सहित मंत्रीगण की सहृदयता का आभार प्रकट किया है.
साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के हाल चाल जानने के लिये नेता विधायकदल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू सांसद संजय सेठ, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजय वर्गीय कांके विधायक समरी लाल, सांसद अन्नपूर्णा देवी, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी संजय जायसवाल, सत्यनारायण सिंह, मनोज मिश्रा, भानु जालान, अमित सिंह, राहुल अवस्थी, देवराज सिंह, प्रमोद पांडेय, चुन्नू मिश्रा, पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर , सरोज सिंह, डॉमनोज, योगेंद्र प्रताप सिंह, रमेश पुष्कर, पंकज पांडेय, जय सिंह यादव, कैलाश यादव, अभिषेक सिंह, राज श्रीवास्तव, राकेश चौधरी, कुंदन सिंह आदि ने रिम्स पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष के स्वास्थ्य की जानकारी ली. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना की.

