BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘निसर्ग तूफान’ को लेकर रेड अलर्ट जारी

by bnnbharat.com
June 2, 2020
in समाचार
‘निसर्ग तूफान’ को लेकर रेड अलर्ट जारी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तबाही मचाने वाले अम्फान के बाद अब चक्रवाती तूफान निसर्ग का खतरा महाराष्ट्र, गुजरात और उसके आस-पास के इलाकों पर मंडरा रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने निसर्ग को लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार निसर्ग बुधवार को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर सकता है.

अरब सागर में पैदा हुआ निसर्ग 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के रायगढ़ और दमन में हरिहरेश्वर के बीच इस तूफान के चलते 3 जून को भूस्खलन की संभावना है. आईएमडी ने तीन और चार जून के बीच महाराष्ट्र के पालघर, ठाणे, रायगढ़, धुले, नंदुरबार और नासिक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

निसर्ग के खतरे को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे  से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की और स्थिति के बारे में जायजा लिया. तूफान के खतरे को देखते हुए NDRF की 11 टीमों को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है.

गुजरात और दमन दीव को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है. दक्षिणी गुजरात के सूरत, नवसारी, वलसाड, डांग और भरूच के लिए अलर्ट जारी किया गया है. गुजरात में 11 जबकि दमन और दीव में 1-1 टीम को तैनात किया गया है. इसके अलावा SDRF की टीमों को भी अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है.

मौसम विभाग ने कहा है कि 2 से 3 जून के बीच निसर्ग गंभीर तूफान का रूप ले लेगा, तटीय इलाकों में इसके चलते भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन में कहा है कि अगले पांच दिनों तक देश में लू चलने की संभावना नहीं है. उत्तर भारत में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है, वहीं मध्य और दक्षिण भारत में सामान्य बारिश का अनुमान है.

मौसम विभाग ने कहा है कि निसर्ग तीन जून की शाम को रायगढ़ और दमन के तट से गुजरेगा इसकी रफ्तार लगभग 105 से 115 किलोमीटर के बीच होगी. वहीं 4 जून को इसकी स्पीड कम होकर 60-70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रह जाएगी. पिछले महीने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तबाही मचाने वाले अम्फान की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटे की थी.

महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं साथ ही इस दौरान भारी बारिश होने की संभावना भी है. मछुआरों को इस वक्त समंदर में न उतरने की सलाह दी गई है. IMD निसर्ग पर बेहद करीब से नजर बनाए हुए है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज

Next Post

अगर अमेरिका में दंगे नहीं रुके तो सेना के हवाले कर देंगे: ट्रंप

Next Post
अगर अमेरिका में दंगे नहीं रुके तो सेना के हवाले कर देंगे: ट्रंप

अगर अमेरिका में दंगे नहीं रुके तो सेना के हवाले कर देंगे: ट्रंप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d