BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेड अलर्ट: दिल्ली में घुसे आत्मघाती आतंकी, पुलिस ने की कई जगहों पर छापेमारी

by bnnbharat.com
October 3, 2019
in समाचार
रेड अलर्ट: दिल्ली में घुसे आत्मघाती आतंकी, पुलिस ने की कई जगहों पर छापेमारी

Red alert: suicide terrorists enter Delhi, police raids many places

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में खुफिया एजेंसियों ने आत्मघाती हमले की आशंका जताई है. 3 से 4 आत्मघाती आतंकवादियों की मौजूदगी संबंधी पुख्ता खुफिया सूचनाओं के बाद बुधवार रात से ही दिल्ली में रेड अलर्ट है. कैटिगरी-A के इंटेलिजेंस इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल शहर में तमाम जगहों पर छापेमारी कर रही है. 2 संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है. इस कैटिगरी के इनपुट को एक्सट्रिमली क्रेडिबल यानी बहुत ही ज्यादा विश्वसनीय माना जाता है. रेड अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस पूरी तरह चौकन्नी है, जगह-जगह वाहनों की सघन जांच की जा रही है.

हालांकि, सेंट्रल दिल्ली डीसीपी एमएस रंधावा ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है. वह बोले, ‘हम लोग अलर्ट पर हैं. हम सभी आतंकवाद विरोधी उपाय कर रहे हैं. चिंता की कोई बात नहीं है.’

दिल्ली में घुसे आतंकियों में कम से कम 2 पाकिस्तानी
सूत्रों ने बताया कि आत्मघाती आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं जो संभवतः पिछले हफ्ते ही शहर में घुसे हैं. जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने से बौखलाए आतंकी दिल्ली में बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं.

वहीं खुफिया सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार रात को शहर के 9 ठिकानों पर छापा मारा. 2 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. सीलमपुर और नॉर्थ-इस्ट दिल्ली के 2 अन्य जगहों, जामिया नगर और पहाड़गंज के नजदीक सेन्ट्रल दिल्ली की 2 जगहों पर पुलिस ने छापे मारे.

पीएम मोदी और एनएसए डोभाल आतंकियों के टारगेट पर

पिछले हफ्ते सूत्रों ने बताया था कि संभावित आतंकी खतरे के मद्देनजर दिल्ली में 4 रक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उनके लिए अलर्ट का लेवल बढ़ाकर ‘ऑरेंज’ कर दिया गया है. खुफिया इनपुट इस ओर भी इशारा कर रहे हैं कि जैश-ए-मोहम्मद ने पीएम मोदी और एनएसए अजीत डोभाल को टारगेट करने के लिए स्पेशल स्क्वॉड बनाया है. 25 से 30 सितंबर के बीच आतंकी हमला हो सकता था. एक इंटेलिजेंस ऑफिसर ने बताया कि हो सकता है कि दिल्ली में घुसे जैश के आत्मघाती आतंकी उसके स्पेशल स्कवॉड के ही हों.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हर साल 3 लाख बच्चे हो रहे कैंसर के शिकार

Next Post

अरविंद केजरीवाल हो जाएंगे भस्मासुर की तरह भस्म :गिरिराज सिंह

Next Post
अरविंद केजरीवाल हो जाएंगे भस्मासुर की तरह भस्म :गिरिराज सिंह

अरविंद केजरीवाल हो जाएंगे भस्मासुर की तरह भस्म :गिरिराज सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d