धनबाद:- धनबाद के उपायुक्त उमा शंकर सिंह की अनुशंसा पर कतरास रोड, मटकुरिया की सुनीता देवी को ईलाज के लिए 10 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया. रेड क्रॉस के सचिव कौशलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुनीता देवी गोल ब्लैडर एवं किडनी में पथरी जैसे बीमारी से ग्रसित हैं तथा ऑपरेशन कराना अति आवश्यक है. इनका आर्थिक स्थिति बहुत खराब है. आर्थिक स्थिति एवं निवास स्थान की जांच जीतेन्द्र अग्रवाल के द्वारा कराने के उपरांत इन्हें उपायुक्त के अनुशंसा पर 10000 का चेक चिकित्सा अनुदान के लिए दिया गया.
