दतिया मप्र.: उधर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मध्य प्रदेश सहित देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बढ़ने पर चिंता जताई है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल-डीजल मध्य प्रदेश में है.
देश के इतिहास में पहली बार दिल्ली में डीजल, पेट्रोल से ज्यादा महंगा हो गया है. विपक्ष में रहते हुए मूल्य वृद्धि का विरोध करने वाले आज गायब और मौन हैं.
केंद्र और राज्य सरकार इस संकट काल में पेट्रोल-डीजल पर लगे करों में कमी कर जनता को राहत प्रदान करें. उक्त बात कांग्रेसी महिला नेत्री अंजू शर्मा ने प्रेसवार्ता में मीडिया से रूबरू होते हुए शनिवार को कही.
साथ ही कहा कि पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों पर मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि 2008 में जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी, तब शिवराज सिंह चौहान ने पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों को लेकर सीएम हाउस से मंत्रालय तक साइकिल से सफर तय करने का नाटक किया था.
अब मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं? यदि वह जनता के हितैषी हैं तो उन्हें केंद्र सरकार के खिलाफ खड़े होना चाहिए. जनता को राहत देने का काम करना चाहिए.
भाजपा पार्टी के सत्ता पक्ष नेताओ के आंखों पर पट्टी लगाकर नए नए नियम बनाये जा रहे है जिसको आमजन और किसानों को भुगतना पड़ रहा है.
सरकार से अपील करते हुए मीडिया के माध्यम से सरकार से कहा कि जल्द ही डीजल पेट्रोल की दरों में कमी करे अन्यथा कांग्रेस सड़को पर उतरेगी जिसका जिम्मा सरकार का होगा.

