स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर विभाग की ओर से जारी किया गया आदेश
रांची: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की प्राइवेट अस्पताल में कोरोना मरीजों के इलाज के दर में कमी की गई हैं.
बन्ना गुप्ता ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में इलाज दर दर को कम करने से जनता को राहत मिलेगी और जांच में तेजी आएगी, राज्य सरकार इसको लेकर पूरी तरह गंभीर हैं और सरकार का प्रयास हैं कि जांच में तेजी आए और आमजनों पर ज्यादा आर्थिक बोझ न पड़े.

