BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउनः प्रदूषण में आई कमी

by bnnbharat.com
April 13, 2020
in Uncategorized
लॉकडाउनः प्रदूषण में आई कमी

लॉकडाउनः प्रदूषण में आई कमी

Share on FacebookShare on Twitter

नीता शेखर, 

रांचीः देशभर में लॉकडाउन के कारण लगभग सभी शहरों में वायु प्रदूषण न्यूनतम दर्ज किया गया है. नाइट्रोजन ऑक्साइड के स्तर में भी गिरावट देखने को मिली है. पर्यावरणविद ने इसे वेक अप कॉल के रूप में व्यवहार करने को कहा है और विकास की दर पर रोक लगाने के उपाय भी दिए.

कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए किए गए उपाय से प्रदूषण में काफी गिरावट आई है. इतना ही नहीं एक रिपोर्ट के अनुसार कुल 54 शहरों में अच्छा और संतोषजनक गुणवत्ता दर्ज की गई है. पर्यावरण किसी भी घटक में होने वाले परिवर्तन जीव जगत पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है. प्रदूषण पर्यावरण प्रदूषण में मानव विकास प्रक्रिया औद्योगिकीकरण तथा नगरीकरण का महत्वपूर्ण योगदान है.

Also Read This: कोरोना ले रहा विकराल रूप, भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 9000 के पार, 331 की मौत

प्रदूषण कि वजह से लाखों लोगों की मौत होती है. बच्चों को छोटी उम्र में ही कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है लेकिन करे तो क्या करें. प्रदूषण की मार झेलती दुनिया को वह मौका दिया है जिसमें हम जीवनशैली में बदलाव करने पर विचार कर सकते है. यह एक ऐसा मौका है जब लोगों को एहसास होगा कि प्रदूषण के प्रभाव को कम करने से हवा साफ हो सकती है. लोगों को एहसास हो रहा है कि साफ हवा में सांस लेना कितना अच्छा होता है. लॉकडाउन की वजह से निर्माण गतिविधियों और आवागमन गतिविधियों के कमी के कारण उत्पन्न स्थानीय प्रदूषण में भारी कमी आई है.

आज नीले और साफ आकाश, पंछियों की उड़ान देखकर हमें ऐसा कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा की बहुत सारी प्रदूषित हवा “मानव द्वारा निर्मित थी”. आज लॉकडाउन की वजह से कल कारखाने बंद है. वाहन सड़कों पर कम दिखाई दे रहे हैं. इसका प्रभाव वायु प्रदूषण पर काफी पड़ा है. हमारे देश की राजधानी में जहां स्मोक के कारण कई उड़ानों को डाइवर्ट किया जाता था. वहीं वायु प्रदूषण के स्तर में 15 दिनों में 41% तक काम हो गया है. ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि महामारी रोकने के प्रयासों ने आर्थिक गतिविधियों को कम कर दिया जिससे वायु प्रदूषण में काफी सुधार हुआ.

लॉक डाउन खत्म होने के बाद प्रदूषण में बढ़ोतरी होगी लेकिन इस दौर से आम लोगों को और सरकार को यह सबक लेना चाहिए कुछ कदमों को उठाने से हम प्रदूषण पर आंशिक रूप से कम कर सकते है. जीवन शैली में भी सुधार ला सकते हैं और यह बहुत ही उपयुक्त समय है जब हम लोग लोगों को यह समझा सकते कि वायु प्रदूषण भी किसी आपातकालीन स्थिति से कम नहीं है इससे होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है. अगर सरकार इस मौके का इस्तेमाल करें तो लोगों को प्रदूषण को लेकर समझ विकसित की जा सकती है जिसके परिणाम काफी सार्थक होंगे. सरकारों ने जिस तरह से लोगों को समझाया कि लॉकडाउन कोरोना में एक मात्र विकल्प है उसी तरह प्रदूषण को कम करने के लिए भी रचनात्मक काम किए जा सकते हैं ताकि हम लोगों को प्रदूषण रहित जिंदगी दे सकते है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संक्रमित इलाकों में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वाइन बांटने की तैयारी

Next Post

वरुण, सारा की ‘Coolie No-1’ की रिलीज टली

Next Post
वरुण, सारा की ‘Coolie No-1’ की रिलीज टली

वरुण, सारा की 'Coolie No-1' की रिलीज टली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d