मुंगेर: आज पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बी.एम. अमरेश द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर सह चश्मा वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
वहीं इस कार्यक्रम का आयोजन मुंगेर सदर प्रखंड के महादेवपुर स्थित दुर्गा महारानी के प्रांगण में किया गया. इस आयोजित शिविर में 200 से भी अधिक लाभुकों ने भाग लिया. वही इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन, प्रदेश भाजपा मंत्री बेबी चंकी, प्रो अज़फर शम्शी, प्रणव कुमार, प्रो अंजू भारद्वाज, सुमेधा आर्या, नगर अध्यक्ष अजित कुमार छोटू, जमालपुर प्रखंड के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह किश्टु, जिला प्रवक्ता सह जमालपुर विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्र चौधरी, आई टी सेल के रजनीश रंजन, मीडिया प्रभारी राणा फणीभूषण, जयनंदन मण्डल,सारिका ठाकुर, सतगुरु ठाकुर, रानी शर्मा, सोमू सिन्हा, कन्हैया पोद्दार, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
इस संबंध में जानकारी देते हुए बी एम अमरेश ने बताया कि अबतक 217 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया है, जिनके चश्मा को बनाने की प्रक्रिया जारी है. जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज़ हैं एवं भाजपा कार्यकर्ता हमेशा से ही सेवा भाव को लेकर सजग रहते हैं और सेवा कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं.
भाजपा कार्यकर्ताओं का मूल मंत्र है “जहां कम वहां हम” है. कोरोना काल मे भी भाजपा कार्यकर्ता मुफ्त राशन वितरण,माश्क वितरण के लिए सड़कों पर दिखे. उद्घाटन कर्ता शाहनवाज हुसैन ने मुंगेर के भाजपा कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मुंगेर का दौरा उन्हें काफी भाया.

