सरायकेला: लॉकडाउन के साइड इफेक्ट अब दिखने लगा हैं. जहां आदित्यपुर थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती का रखने वाला गुप्ता किराना स्टोर से उधार मांगने पर देने से मना करते ही अपराधी किस्म के ग्राहकों ने दुकानदार नीरज कुमार गुप्ता और उनके पुत्र अंकित के साथ जमकर मारपीट की.
वहीं मारपीट में दुकानदार नीरज कुमार गुप्ता और उनका पुत्र अंकित गुप्ता बुरी तरह से घायल हो गये. दुकानदार के साथ हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों की अगर मानें तो आए दिन अपराधिक किस्म के युवकों द्वारा यहां इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है.
लोग बताते हैं कि अफीम और गांजा का इलाके में व्यापक मात्रा में सेवन और कारोबार होता है, जिसके कारण है युवा आए दिन हिंसक घटनाओं को अंजाम देते हैं.
उधर, घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल पिता-पुत्र को लेकर थाना पहुंची. वही कागजी कार्यवाही के बाद दोनों को गम्हरिया पीएचसी भेजा गया. फिलहाल पुलिस अपराधियों के धरपकड़ में जुट गई है.
वहीं दुकानदार नीरज गुप्ता ने बताया कि सुबह दुकान खोल कर ग्राहकों को सामान देना शुरू कर ही रहे थे कि इसी बीच आशीष, अंगद और निक्की वहां पहुंचे और जबरन उधार कुछ सामान मांगने लगे. नहीं देने पर थोड़ी देर बाद वापस लौटे और अपने छह-सात साथियों के साथ अचानक दुकान पर ही हमला बोल दिया. साथ ही मारपीट के दौरान दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. बीच-बचाव करने पहुंचे मेरे पुत्र को भी हमलावारों ने जमकर पिटाई किया और वहां से फरार हो गए.

