BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छठ पूजा को लेकर उपायुक्त ने विधि एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिया आदेश

by bnnbharat.com
November 18, 2020
in समाचार
खाने को लेकर न आये किसी तरह की शिकायत: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: छठ पूजा 2020 के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है. इसमें छठ पर्व के दौरान दिनांक 20 और 21 नवंबर 2020 को आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड, रांची द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में सभी अंचल अधिकारी व सभी थाना प्रभारी को अपने अपने क्षेत्र के छठ घाटों का औचक निरीक्षण सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है. साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं बुंडू अपने-अपने क्षेत्रों में सभी छठ पूजा समितियों को मुख्य सचिव गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड रांची के पत्र की प्रति तमिला /उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

कोविड-19 महामारी एवं विधि व्यवस्था को देखते हुए जिले में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी जोनल पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में क्रियाशील रहकर निगरानी रखेंगे, साथ ही जोन में अवस्थित तालाबों में प्रतिनियुक्त स्टैटिक पदाधिकारी बलों को ब्रीफ करेंगे.

संयुक्त आदेश में स्टैटिक दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्ति स्थल एवं इसके इर्द-गिर्द स्थल पर नजर रखने एवं जोनल दंडाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उनके निर्देशानुसार विधि व्यवस्था संधारण तथा कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है.

यातायात व्यवस्था, सामान्य गश्ती, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, सफाई व्यवस्था, अग्निशाम व्यवस्था, नाव की व्यवस्था, एनडीआरएफ को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है.

रांची के बड़ा तालाब, चडरी तलाब, धुर्वा डैम, हटनिया तालाब और कांके डैम में क्यूआरटी की प्रतिनियुक्ति की गई है.

अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं पुलिस अधीक्षक नगर रांची एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत छठ पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे. अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू एवं अनुमंडल पुलिस अधीक्षक बुंडू अपने क्षेत्र में होने वाले छठ पूजा पर आवश्यकतानुसार दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डीएम ने छठ पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Next Post

छठ घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, NDRF की टीम तैनात

Next Post
छठ घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, NDRF की टीम तैनात

छठ घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, NDRF की टीम तैनात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d