BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

11 सितंबर से शुरू होंगे जेईई एडवांस 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन

by bnnbharat.com
August 28, 2020
in Uncategorized
11 सितंबर से शुरू होंगे जेईई एडवांस 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कंप्यूटर-बेस्ड जेईई एडवांस 2020 (JEE Advance 2020) की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 11 सितंबर, 2020 से शुरू होगा. नए ब्रोशर के अनुसार, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 16 सितंबर है और फीस भरने की आखिरी तारीफ 17 सितंबर (शाम 5 बजे) तक है. जेईई एडवांस की परीक्षा 27 सितंबर, 2020 को होगी. उम्मीदवार, जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं.

जेईई (मेंस) मेरिट लिस्ट के टॉप 2.5 लाख उम्मीदवार, दूसरे एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के साथ, 23 IITs और आईआईएससी और आईआईएसईआर जैसे सेंट्रल फंड वाले इंस्टिट्यूशंस में परीक्षा देने के लिए एलिजिबल होंगे. जेईई (एडवांस) अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा है, जो 23 IITs में इंजीनियरिंग, साइंस या आर्किटेक्चर में बेचरल, इंटिग्रेटेड मास्टर या बेचरल-मास्टर डुअल डिग्री के लिए है.

जेईई (मेंस) वाले कर सकेंगे जेईई एडवांस के लिए अप्लाई

जेईई एडवांस्ड परीक्षा में 2 पेपर होंगे. दोनों ही पेपर के लिए तीन-तीन घंटे के समय निर्धारित हैं. पेपर 1 की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी. जबकि, पेपर 2 की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक संचालित होगी. इस साल परीक्षा आयोजित करने के लिए IIT-दिल्ली नोडल IIT है. IIT-दिल्ली द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जेईई एडवांस के उम्मीदवार, जेईई (मेन्स) 2020 के बीई / बीटेक पेपर के टॉप 2.5 लाख सफल उम्मीदवार होंगे.

वहीं, जेईई (मेंस) की परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर से 6 सितंबर तक किया जाएगा, जिसका रिजल्ट 10 सिंतबर तक जारी कर दिया जाएगा. जेईई (मेंस) क्लियर करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड के लिए अप्लाई कर सकेंगे. जेईई एडवांस्ड के लिए एडमिट कार्ड 21 सितंबर को जारी किए जाएंगे.

बताते चलें कि पहले यह प्रवेश परीक्षा 17 मई, 2020 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन देश में बढ़ते कोविड-19 के मामले के मद्देनजर परीक्षा को स्थगित कर दिया गया. हालांकि अभी भी परीक्षा आयोजित करने को लेकर विवाद चल रहा है. छात्रों का कहना है कि कोरोनावायरस के कारण सरकार को अभी परीक्षा को स्थगित कर देना चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ICMR ने देश भर में शुरू किया दूसरे दौर का सेरो सर्वे

Next Post

कृषि, उद्यान व कृषि अभियांत्रिकी के 800 छात्रों ने ऑनलाइन मॉक टेस्ट में लिया भाग

Next Post
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए 8 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करें

कृषि, उद्यान व कृषि अभियांत्रिकी के 800 छात्रों ने ऑनलाइन मॉक टेस्ट में लिया भाग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d