BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रजिस्ट्री कार्यालय: निबंधन शुरू, सरकार को 1.7 करोड़ राजस्व मिला

9 दिनों में 222 दस्तावेज फाइल हुए, कोरोना को लेकर एक सप्ताह बन्द रहा था कार्यालय

by bnnbharat.com
August 20, 2020
in समाचार
रजिस्ट्री कार्यालय: निबंधन शुरू, सरकार को 1.7 करोड़ राजस्व मिला
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना महामारी को लेकर राज्य में हो रहे विकास कार्य काफी प्रभावित हुए. कार्यालयों में काम की गति भी धीमी रही. कोरोना का प्रभाव राजस्व पर भी पड़ा. इससे रांची का अवर निबन्धन कार्यालय भी अछूता नहीं रहा. पिछले दिनों यहां के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कम्प मच गया.

पता चलते ही यहां लोगों का आना भी कम हो गया, जिससे रजिस्ट्री नहीं के बराबर होने लगी. दहशत इतनी थी कि लोग कार्यालय नहीं आ रहे थे. कार्यालय को दो सप्ताह के लिए सील कर दिया गया था. लेकिन इधर 10 दिनों में रजिस्ट्री ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. 10 दिनों में रजिस्ट्री के 222 डीड फाइल की गई. इनमें जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री शामिल है. रजिस्ट्री से सरकार को 17552336 रु राजस्व प्राप्त हुआ. वहीं, लगभग 2.091 करोड़ रु स्टाम्प फीस के तौर पर सरकार को मिले.

रजिस्ट्री की संख्या भी बढ़ी:

प्रतिदिन 40 से 50 रजिस्ट्री हर दिन हो रही है. लोग भी आ रहे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि उधर 20 दिन रजिस्ट्री का कार्य पूरी तरह से प्रभावित रहा. लेकिन अब रजिस्ट्री में थोड़ी तेजी आयी है.

शादी का भी होने लगा निबंधन

जमीन की रजिस्ट्री के साथ-साथ शादी का भी निबंधन शुरू हो गया है. शादी का निबंधन आम दिनों की तरह ही हो रहा है. प्रतिदिन 5 से 10 निबंधन शादी के भी हो रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों का आंदोलन

Next Post

श्री गणेश उत्सव एवं मोहर्रम का त्यौहार, शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील

Next Post
श्री गणेश उत्सव एवं मोहर्रम का त्यौहार, शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील

श्री गणेश उत्सव एवं मोहर्रम का त्यौहार, शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d