नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश को चिट्ठी लिखकर जुलाई से नियमित कोर्ट में सुनवाई शुरू करने का किया आग्रह किया है. इसके पीछे उन्होंने अपनी बताया कि वर्चुअल कोर्ट में वकील अपनी बात प्रभावी ढंग से नहीं रख पाते हैं. इसके अलावा देशभर में चल रहे कोरोना संक्रमण रोकने के लिए वकील ने एहतियात बरतने के सुझाव दिए हैं.
बता दें कि इस वक्त देश कोरोना संकट का सामना करना है। चीन के वुहान से फैले इस वायरस का संक्रमण इंसान से इंसान को फैल रहा है. ऐसे में इस वायरस से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में लॉकडाउन का एलान किया.
फिलहाल, देश में पांचवे चरण का लॉकडाउन चल रहा है. लॉकाउन के चलते सब कुछ बंद किया गया. सभी लोग अपने घरों में कैद हो गए.
ऐसे में स्कूल, कॉलेज सिनेमाघर, ऑफिस, कोर्ट बंद करना पड़ा. इसके बाद धीरे-धीरे सब कुछ वर्चुअल करने के लिए कहा गया. किसी भी जरुरी केस की सुनवाई ऑनलाइन करने के आदेश दिए गए.

