BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दरभंगा के रहमानी बने चांद पर एक एकड़ जमीन के मालिक

by bnnbharat.com
April 1, 2021
in समाचार
दरभंगा के रहमानी बने चांद पर एक एकड़ जमीन के मालिक
Share on FacebookShare on Twitter

पटनाः बिहार के ही रहने वाले ही इफ्तेखार रहमानी को भी चांद पर जमीन का मालिकाना हक मिला है. दरअसल, इफ्तेखार के काम से उनकी कंपनी इतनी खुश हो गई कि उसने तोहफे के तौर पर चांद पर एक जमीन उनके नाम कर दिया. इफ्तेखार रहमानी दरभंगा जिला मुख्यालय से दूर बहेड़ा के रहने वाले हैं और फिलहाल नोएडा में रह रहे हैं. उन्होंने एक वीडियो जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि उनकी कंपनी ने उन्हें चांद पर जमीन गिफ्ट किया है. उन्होंने बताया कि चांद पर जमीन मिलने के बाद वह भी एक तरह से सेलिब्रिटी की सूची में आ गए हैं.  बता दें, रहमानी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. वह अपनी एक निजी कंपनी चलाने के साथ ही साथ एक अमेरिकी कंपनी के लिए भी काम करते हैं. रहमानी की अपनी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी का नाम एआर स्टूडियोज है. वहीं, जिस अमेरिकन कंपनी के लिए वह काम करते हैं उसका नाम लूना सोसाइटी इंटरनेशनल है. यह कंपनी चांद पर जमीन की खरीद व बिक्री का काम करती है. इफ्तेखार ने कंपनी के एक सॉफ्टवेयर में नए सिरे से कुछ फेरबदल कर उसे अपडेट कर दिया, जिससे अमेरिकी कंपनी को काफी फायदा हुआ. इसके बाद कंपनी उनके काम से बेहद खुश हो गई और उन्हें चांद पर एक एकड़ जमीन बतौर गिफ्ट दे दिया. यह खबर जब इफ्तेखार रहमानी के गांव बहेड़ा तक पहुंची तो गांव वालों और रिश्तेदारों की खुशी का ठिकाना न रहा. सभी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मना रहे हैं. इफ्तेखार के घर पर फोन के जरिये बधाई देने वालों की बाढ़ सी आ गई है. उनकी इस कामयाबी पर सभी गर्व महसूस कर रहे हैं.  इस खुशी से फूली न समाई इफ्तेखार की मां नासरा बेगम ने कहा कि अपने बेटे की कामयाबी पर वह बेहद खुश हैं. उनका बेटा देश दुनिया में नाम कमा रहा है. ऊपर वाला उसे और कामयाब करे. वहीं, इफ्तेखार के चाचा मोहम्मद रौशन का कहना है कि उनका भतीजा पढ़ने में काफी तेज था. उसने बहेड़ा से ही प्रारंभिक शिक्षा हासिल की और उसके बाद राजस्थान के उदयपुर से बीटेक की पढ़ाई की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत में जल्द लॉन्च होगा 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत…

Next Post

वायुसेना की बढ़ी ताकत: भारत पहुंची राफेल विमानों की चौथी खेप

Next Post
वायुसेना की बढ़ी ताकत: भारत पहुंची राफेल विमानों की चौथी खेप

वायुसेना की बढ़ी ताकत: भारत पहुंची राफेल विमानों की चौथी खेप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d