BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रि‍श्‍तों का खून: जमीन के लिए मां बाप सहित 6 सदस्यों को काट डाला

by bnnbharat.com
May 1, 2020
in Uncategorized
रि‍श्‍तों का खून: जमीन के लिए मां बाप सहित 6 सदस्यों को काट डाला
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: लॉकडाउन में पसरे सन्नाटे के बीच राजधानी लखनऊ के गांव गोदौली में जमीन के लि‍ए अपनों का खून बहाया गया. जमीन हथियाने के चक्कर में हैवान बने बाप बेटे ने परिवार के ही छह सदस्यों को धारदार हथियार से काट डाला. आरोपित ने हिस्सेदार भाई, भाभी, भतीजा और भतीजी के साथ माता-पिता की भी बेटे के साथ मि‍लकर हत्‍या कर दी.

बताया जाता है कि‍ गोदौली गांव निवासी अमर सिंह ने अपने दो बेटों अजय और अरुण के बीच कुछ साल पहले संपत्ति का बंटवारा किया था. तभी से दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था. गुरुवार शाम को अजय 20 वर्षीय बेटे अवनीश के साथ अपनी मां रामदुलारी के पास पहुंचा. इस दौरान घर में रामदुलारी के साथ उसकी भाभी रामसखी, नौ साल का भतीजा सौरभ और तीन साल की भतीजी सारिका भी मौजूद थे. आरोपितों ने घर में घुसते ही सबसे पहले रामदुलारी पर धारदार हथियार से हमला किया. यह देख रामसखी खुद व बच्चों की जान बचाने के लिए वहां से भाग गई.

रामसखी खेत में कटाई कर रहे पति अरुण और ससुर तक पहुंचना चाहती थी. इस बीच किसी ने अरुण को वारदात की सूचना दे दी. अरुण तुरंत घर की तरफ दौड़े. रास्ते में ही एक बाग में उन्हें पत्नी व बच्चे मिल गए. सभी को बदहवास हालत में देख अरुण उन्हें शांत कराने लगे.

इसी बीच आरोपितों ने उन पर हमला बोल दिया. भतीजा सौरभ चीखते हुए भागने लगा. वहीं, तीन साल की सारिका रो रही थी. पिता-पुत्रों ने पहले अरुण और फिर उसकी पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर मार डाला. फिर उन्होंने दोनों मासूम बच्चों को भी काट डाला. अजय ने बेटे के साथ मि‍लकर पि‍ता अमर सि‍ंह को भी काट डाला. बाद में दोनों ने आत्‍मसमर्पण कर दि‍या.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दहेज मुक्त झारखण्ड ने मजदूर दिवस में दिया मजदुरो को बधाई

Next Post

लैब के कर्मचारियों ने अधीक्षक कार्यालय के समक्ष दिया धरना

Next Post
लैब के कर्मचारियों ने अधीक्षक कार्यालय के समक्ष दिया धरना

लैब के कर्मचारियों ने अधीक्षक कार्यालय के समक्ष दिया धरना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d