BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रिश्तों का कत्ल: जमीन हड़पने के लिए की बड़े भाई की हत्या, गिरफ्तार

by bnnbharat.com
June 9, 2020
in Uncategorized
रिश्तों का कत्ल: जमीन हड़पने के लिए की बड़े भाई की हत्या, गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ पुलिस ने पट्टी क्षेत्र में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने आज उसके छोटे भाई उदयराज यादव को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पट्टी इलाके के जैतापुर गांव में शनिवार मध्यरात्रि के बाद 60 वर्षीय रामअभिलाष यादव की घर के बाहर सोते समय हत्या कर दी गयी थी. उन्होंने बताया कि हत्या के बाद उदयराज यादव ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी और चाकू बृजेश वर्मा के घर के पास फेंक दिया, जिससे भाई की हत्या में वह फंस सके. पुलिस ने आज हत्या का खुलासा करते हुए उदयराज यादव को गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने बताया है कि गिरफ्तार हत्यारोपी उदयराज यादव ने पूछताछ पर बताया कि तीन भाइयों में बड़े भाई राम अभिलाष की शादी नहीं हुई और उसके साथ रहता था जबकि तीसरा भाई हीरालाल अलग रहता है. उन्होंने बताया कि हत्यारोपी राम अभिलाष के हिस्से की सम्पत्ति एवं जमीन का उपभोग करता था. पिछले कुछ समय से राम अभिलाष अपने हिस्से की सम्पत्ति को हम दोनों भाईयों में बराबर-बराबर वसीयत करने की बात कर रहा जबकि वह उनके हिस्से की पूरी सम्पत्ति एवं जमीन किसी और को नहीं देना चाहता था.

सिंह ने बताया कि गांव का ही बृजेश वर्मा सितम्बर 2019 में हत्यारोपी उदयराज की बेटी को भगाकर ले गया था और बाद में दोनो वापस आ गये थे. तभी से वह बृजेश वर्मा से रंजिश रहता था और उससे बदला लेने की फिराक में था.

हत्यारोपी ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसके बड़े भाई राम अभिलाष यादव से उसका झगड़ा हो गया और भाई ने उसे थप्पड़ मार दिया था और उसके बच्चों को भी मारता था. यह बात हत्यारोपी को बराबर खटकती रहती थी.

उन्होंने बताया कि भाई की हत्या कर बृजेश वर्मा को फंसाकर बदला लेने के लिए उसने बड़े भाई की हत्या करने की योजना बनाई और सात जून की मध्यरात्रि को राम अभिलाष की हत्या कर घटना में प्रयुक्त चाकू और हथौड़ी बृजेश वर्मा के घर के पास फेंक दिया जिससे की इस हत्या में वह फंस सके. हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पति की याद में पत्नी ने जहर खा कर की आत्महत्या

Next Post

बूम पर कोरोना…. गंभीर केसों में दूसरे नंबर पर भारत

Next Post
बूम पर कोरोना…. गंभीर केसों में दूसरे नंबर पर भारत

बूम पर कोरोना.... गंभीर केसों में दूसरे नंबर पर भारत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d