अंतिम समय में गाइडलाइन आने से आयोजक को होगी परेशानी: संजय पोद्दार
रांची: महावीर मंडल डोरंडा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष संजय पोद्दार, मंत्री पप्पू वर्मा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि एक हफ्ते बाद दिवाली, काली पूजा है. आज से 10 दिन के बाद महापर्व छठ पूजा प्रारंभ हो जाएगी.
सरकार अब तक काली पूजा और छठ महा पर्व को लेकर कोई गाइडलाइन जारी नहीं किया है. अंतिम समय में गाइडलाइन आने से आयोजक को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. दुर्गा पूजा की तरह सरकार ने काली पूजा और छठ पूजा में भी असमंजस में डाल दिया है.
सरकार स्थिति स्पष्ट करें पूजा के दो-तीन दिन पहले गाइडलाइन जारी कर फिर दुर्गा पूजा की तरह आयोजक को को प्रशासन द्वारा परेशान तो नहीं किया जाएगा.
मंडल सरकार से मांग करती है कि दुर्गा पूजा में जिस तरह बंगाल और अन्य प्रदेशों में धूमधाम से पूजा का आयोजन किया गया. उसी तरह झारखंड में भी पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाने की अनुमति प्रदान करे.

