रातू: बांग्लादेश की जेल में 3 सालों तक कैद रहने वाला झारखंड के रांची जिले के रातू का 20 वर्षीय खुदिया लोहरा सोमवार की शाम घर लौटा.
मानसिक रूप से कमजोर खुदिया 2015 में अपने घर थाना क्षेत्र के हेथा गाँव से अचानक गायब हो गया था. परिजनों ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की परन्तु उसका कुछ पता नहीं चल सका. भटकते हुए वह बांग्लादेश पहुंच गया, जहां बांग्लादेश बीएसएफ के जवानों ने उसे गैर कानूनी रूप से देश में प्रवेश करने के कारण गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया.

तीन साल सजा काटने के बाद बांग्लादेश बीएसएफ ने भारत बीएसएफ से संपर्क कर बांग्लादेश दर्शना- गेडे में रांची के डीएसपी हरिश्चन्द्र सिंह, रातू थाना के एएसआई प्रभुवन कुमार व खुदिया लोहरा के बड़े भाई सुकुल लोहरा को 28/9/2019 की दोपहर एक बजे सौंप दिया.

