BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूपीटीईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी

by bnnbharat.com
October 18, 2019
in Uncategorized
यूपीटीईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2019 Exam) के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक यूपीटेट परीक्षा 2019 का आयोजन 22 दिसंबर 2019 को किया जाएगा. परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 नवंबर 2019 से शुरू होगी. ऑनलाइन आवेदन यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाकर किया जा सकता है.

आवेदन की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2019 होगी. परीक्षा का आयोजन हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और ऊर्दू भाषा में किया जाएगा. आपको बता दें कि डिटेल अधिसूचना इस महीने के अंत तक जारी कर दी जाएगी.

नोटिफिकेशन में यह भी बताया गया है कि फीस भुगतान की अंतिम तारीख 21 नवंबर है. एडमिट कार्ड दिसंबर 2019 में होने वाली परीक्षा से एक हफ्ते पहले जारी किया जाएगा.

सामान्य और ओबीसी वर्ग के छात्रों को 600 रुपये और एसएसी/एसटी वर्ग के छात्रों को 400 रुपये फीस देनी होगी. वहीं, दिव्यांग आवेदकों को 100 रुपये फीस भरनी होगी. अगर आवेदक प्राइमरी और हायर लेवल दोनों परीक्षाएं देना चाहता है तो उसे दोगुनी फीस देनी होगी.

यूपीटेट परीक्षा पिछले कुछ सालों से अक्टूबर और नवंबर में आयोजित होती आ रही है. लेकिन इस बार परीक्षा में देरी हुई है. कुल मिलाकर परीक्षा दिसंबर में होगी तो अब इसकी तैयारी के लिए ज्‍यादा समय नहीं बचा है.

UPTET एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जो उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है. इस परीक्षा में पास होने वालों को UPTET पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाता है जो कि 5 वर्षों के लिए वैध होता है. यूपीटेट में पास होने वालों के लिए वैकेंसी निकाली जाती है. इसके बाद लिखित परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों के पदों पर नियुक्तियां होती हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झामुमो की बदलाव रैली कल, राजद की रैली 20 को

Next Post

निर्मल ह्रदय बना निर्मम ह्रदय, विपक्ष बना रहा है उसे निर्भीक : समीर उरांव

Next Post
निर्मल ह्रदय बना निर्मम ह्रदय, विपक्ष बना रहा है उसे निर्भीक : समीर उरांव

निर्मल ह्रदय बना निर्मम ह्रदय, विपक्ष बना रहा है उसे निर्भीक : समीर उरांव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d