BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रिलायंस ने खरीदी केडी-डी6 क्षेत्र की दो-तिहाई नई गैस

by bnnbharat.com
February 8, 2021
in समाचार
30,000 से कम सैलरी वालों को मिलेगा 2 बार में पैसा: रिलायंस
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने नए नियमों के तहत नीलामी के लिए पेश केजी-डी6 ब्लॉक की अपनी नई गैस में से दो-तिहाई की खरीद खुद ही की है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इसमें से करीब 67 फीसदी गैस खरीदी है. शेष गैस सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल, रॉयल डच शेल और अन्य ने खरीदी है. 

रिलायंस और उसकी भागीदारी ब्रिटेन की बीपी पीएलसी ने शुक्रवार को केजी-डी6 ब्लॉक के आर-श्रृंखला क्षेत्र से 75 लाख मानक घनमीटर प्रतिदिन (7.5 लाख एमएमएससीएमडी) की बढ़ी गैस का नीलामी की. इसे देश में पहली बार गैस मार्कर से बेंचमार्क किया गया है. यह नीलामी सरकार द्वारा अधिसूचित उदारीकृत मूल्य खोज नियमों के तहत की गई. इन नियमों के तहत गैस उत्पादन से संबद्ध इकाइयां भी प्राकृतिक गैस की खरीद के लिए बोली लगा सकती हैं. 

रिलायंस ने खरीदी 48 लाख घनमीटर गैस 

सूत्रों ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई रिलायंस ओ2सी ने शुक्रवार को साढ़े सात घंटे तक चली नीलामी में 48 लाख घनमीटर गैस की खरीद की. सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने 8.5 लाख घनमीटर और शेल ने सात लाख घनमीटर गैस की खरीद की. वहीं अडाणी टोटल गैस ने एक लाख घनमीटर, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने दो लाख घनमीटर और टॉरेस्ट गैस ने 20,000 घनमीटर गैस की खरीद की. अन्य खरीदारों में आईआरएम एनर्जी, पीआईएल और आईजीएस शामिल है. 

इस बारे में रिलायंस को भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिला है. रिलायंस ओ2सी नई इकाई है, जिसके तहत कंपनी की रिफाइनरी और पेट्रोरसायन परिसंपत्तियां आती हैं. ई-बोली की प्रक्रिया वेब-आधारित इलेक्ट्रॉनिक बोली मंच के जरिए क्रिसिल रिस्क एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर साल्यूशंकस लिमिटेड (क्रिस) ने की. यह एक स्वतंत्र एजेंसी है, जो हाइड्रोकॉर्बन महानिदेशालय (डीजीएच) के पैनल में है. क्रिस ने ई-प्रोक्यूरमेंट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (ईपीटीएल) के साथ भागीदारी में ई-बोली मंच तैयार किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

IAS राजीव रंजन पर लगे सभी आरोपों की होगी जांच, खंगाली जाएंगी सभी फाइलेः स्वास्थ्य मंत्री

Next Post

श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा के साथ सुरक्षित जलार्पण कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः उपायुक्त

Next Post
श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा के साथ सुरक्षित जलार्पण कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः उपायुक्त

श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा के साथ सुरक्षित जलार्पण कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d