BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कंपनी हुई ऋणमुक्त, मात्र 58 दिनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जुटाए 1,68,818 करोड़

by bnnbharat.com
June 19, 2020
in Uncategorized
कंपनी हुई ऋणमुक्त, मात्र 58 दिनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जुटाए 1,68,818 करोड़

कंपनी हुई ऋणमुक्त, मात्र 58 दिनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जुटाए 1,68,818 करोड़

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रिकॉर्ड कायम करते हुए मात्र 58 दिनों की छोटी सी अवधि में 1,68,818 करोड़ रुपये जुटा लिए. इस अवधि में रिलायंस की सब्सिडियरी जियो प्लेटफॉर्म्स में वैश्विक निवेशकों की तरफ से 1,15,693.95 करोड़ रु का निवेश आया. वहीं रिलायंस ने राइट्स इश्यू के माध्यम से 53,124.20 करोड़ रुपये जुटाए.

इतने कम समय में विश्व स्तर पर इतनी पूंजी जुटाना एक रिकॉर्ड है. भारतीय कॉर्पोरेट इतिहास के लिए भी यह अभूतपूर्व हैं. महत्वपूर्ण यह है कि फंड जुटाने का यह लक्ष्य COVID-19 महामारी के कारण हुए वैश्विक लॉकडाउन के बीच हासिल किया गया.

पेट्रो-रिटेल क्षेत्र में बीपी के साथ हुए  समझौते को भी इसमें जोड़ लें तो रिलायंस ने कुल 1,75,000 करोड़ रुपये से अधिक का फंड हासिल कर लिया है. 31 मार्च 2020 को कंपनी का नेट कर्ज 1,61,035 करोड़ रुपये था. इस इंवेस्टमेंट और राइट्स इश्यू के बाद कंपनी पूरी तरप ऋण मुक्त हो गई है.

जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश का सिलसिला पिछले 58 दिनों से जारी है. निवेशक जियो प्लेटफॉर्म्स में 24.70% इक्विटी के लिए 1,15,693.95 लाख करोड़ का निवेश कर चुके हैं. गुरूवार को PIF  ने 2.32% इक्विटी के लिए जियो प्लेटफॉर्म्स में 11,367 करोड़ रुपयेके निवेश की घोषणा की थी. जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश के इस चरण में  PIF अंतिम निवेशक था.

आरआईएल राइट्स इश्यू 1.59 गुना सब्सक्राइब किया गया था. यह पिछले दस वर्षों में एक गैर-वित्तीय संस्था द्वारा दुनिया का सबसे बड़ा राइट्स इश्यू था. 12 अगस्त 2019 को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 42 वें एजीएम में मुकेश अंबानी ने शेयरधारकों को 31 मार्च 2021 से पहले रिलायंस को ऋणमुक्त करने का आश्वासन दिया था

कर्ज मुक्त होने की उपलब्धि पर आभार व्यक्त करते हुए मुकेश अंबानी ने आज कहा, “31 मार्च 2021 के लक्ष्य से पहले रिलायंस को ऋण मुक्त करने का शेयरधारकों से किया अपना वादा पूरा करने पर आज मैं बेहद प्रसन्न हूं. हमारे शेयरधारकों और अन्य सभी हितधारकों की उम्मीदों पर खरा उतरना हमारे DNA में है. इसलिए रिलायंस के ऋण-मुक्त कंपनी बनने के गर्व भरे अवसर पर, मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि अपने स्वर्णिम दशक में रिलायंस और भी अधिक महत्वाकांक्षी विकास लक्ष्य स्थापित करेगा और उन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हमारे संस्थापक धीरूभाई अंबानी के उस दृष्टिकोण को पूरी तरह अपनाएगा जो भारत की समृद्धि और समावेशी विकास में हमारे योगदान को लगातार बढ़ाने का है. ”

मुकेश अंबानी ने आगे कहा: “पिछले कुछ हफ्तों से हम Jio में निवेश के लिए वैश्विक वित्तीय निवेशक समुदाय की अभूतपूर्व दिलचस्पी से अभिभूत हैं. वित्तीय निवेशकों से फंड जुटाने का लक्ष्य पूरा हो गया है. हम अपने महत्वपूर्ण निवेशकों के समूह का हृदय से धन्यवाद करते हैं और गर्मजोशी से जियो प्लेटफॉर्म्स में उनका स्वागत करते हैं. मैं सभी खुदरा और घरेलू व विदेशी संस्थागत निवेशकों का राइट्स इश्यू में भारी एवं रिकॉर्ड भागीदारी के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं.”

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चर्चित अरुण सिंह हत्याकांड के एक और आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

Next Post

राज्यसभा चुनाव (10:45): प्रदीप यादव पहुंचे विधानसभा

Next Post
राज्यसभा चुनाव (10:45): प्रदीप यादव पहुंचे विधानसभा

राज्यसभा चुनाव (10:45): प्रदीप यादव पहुंचे विधानसभा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d