BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Reliance Jio ने लॉन्च किया नया सस्ता प्लान, रोज पाएं 2 जीबी डेटा

by bnnbharat.com
January 15, 2021
in समाचार
JIO ने भी अपने सभी प्लांस की वैलिडिटी बढ़ाई, इनकमिंग कॉल की मिलती रहेगी सुविधा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली: रिलायंस जियो ने ग्राहकों के लिए कई सस्ते रिचार्ज प्लान शुरू किए हैं. ग्राहक आधार बढ़ाने के लिए फ्री सिम से लेकर लगभग सभी वर्गों के लिए सस्ते प्लान पेश करने तक जियो ने देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनने के लिए काफी लंबा रास्ता तय किया है. सिर्फ 4 सालों में जियो ने टेलीकॉम सेक्टर की बाकी सभी कंपनियों को पछाड़ते हुए सबसे अधिक मार्केट हिस्सेदारी भी हासिल की. इसका ग्राहक आधार भी सबसे बड़ा है. कंपनी अपने इतने बड़े ग्राहक आधार को बनाए रखने और नये ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नये-नये प्लान्स लेकर आती रहती है. इसी कड़ी में अब जियो एक और नया प्लान लेकर आई है. आइए जानते हैं प्लान की कीमत और मिलने वाले बेनेफिट के बारे में.


444 रु का नया प्लान

जियो ने जो प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है उसकी कीमत 444 रु है. ये प्लान डेटा का भरपूर इस्तेमाल करने के लिए बढ़िया रहेगा, क्योंकि 444 रु के प्रीपेड प्लान में आपको रोजाना 2 जीबी डेटा मिलेगा. इतना ही नहीं डेली लिमिट पूरी होने पर आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा. जानते हैं इस प्लान के बाकी बेनेफिट.

मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट

जियो ने अपना जो 444 रु वाला जो नया प्लान पेश किया है उसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा. यानी आप पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर जितनी चाहे कॉलिंग कर सकते हैं. मालूम हो कि 1 जनवरी से पहले जियो अन्य नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट नहीं देती थी. मगर 1 जनवरी से आईयूसी चार्ज खत्म हो गया है और जियो ने सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट देना शुरू कर दिया है.

कितनी है वैलिडिटी

जियो के 444 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है. 56 दिनों तक आपको रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा. यानी ये प्लान कुल 112 जीबी हाई स्पीड डेटा के साथ आता है. रोज की लिमिट पूरी होने पर आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा. एयरटेल का डेली 2 जीबी डेटा वाला प्लान 449 रु का है.

ये हैं बाकी बेनेफिट

जियो के 444 रु वाले प्लान में रोज 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के अलावा आपको रोज 56 दिनों तक 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे. इसके अलावा कंपनी इस प्लान में जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रही है.

56 दिन वाला एक और प्लान

56 दिन वैलिडिटी और रोज 2 जीबी डेटा बेनेफिट वाला जियो का एक प्लान है, जिसकी कीमत 598 रु है. इस प्लान में बाकी सभी बेनेफिट 444 रु प्लान जैसे ही हैं, जिनमें 56 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 एसएमएस, डेली 2 जीबी डेटा (इसके बाद 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा) और जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन शामिल हैं. मगर ये प्लान एक एक्स्ट्रा बेनेफिट के साथ आता है. इस प्लान में आपको 1 साल का डिज्नी + हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन मिलता है और भी फ्री. इसके लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा.

अन्य 2 जीबी डेटा वाले प्लान

444 रु और 598 रु के अलावा जियो के जिन प्लान्स में रोज 2 जीबी डेटा मिलता है उनमें 2,599 रु, 2,399 रु, 599 रु और 249 रु वाले प्लान शामिल हैं. इन सभी प्लान की वैलिडिटी अलग-अलग है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Indian Army Day 2021: जानें क्यों मनाया जाता है 15 जनवरी को आर्मी डे

Next Post

दो दिन की तेजी के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में लगा ब्रेक

Next Post
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से आमजनों में उबाल

दो दिन की तेजी के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में लगा ब्रेक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d