BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रिलायंस जियो को हुआ 2844 करोड़ रुपए का मुनाफा

by bnnbharat.com
October 31, 2020
in समाचार
रिलांयस जियो ने 5G प्रौद्योगिकी के परीक्षण के लिए की स्पेक्ट्रम की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया है. रिलायंस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, रिलायंस जियो को दूसरी तिमाही में 2844 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है. अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले इसमें 12.9% की ग्रोथ रही है. रिलायंस के मुताबिक, दूसरी तिमाही में जियो का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 17,481 करोड़ रुपए रहा है. Reliance : Jio Fiber को मिला 1 बिलि‍यन डॉलर का निवेश, जानिए कौन लगा रहा पैसा

अप्रैल-जून तिमाही में 2520 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा

बता दें कि रिलायंस जियो को चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 2520 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था. यह पिछले साल से 182.8% अधिक था. वहीं, जियो का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 33.7% बढ़कर 16,557 करोड़ रुपए पर पहुंच गया था. एक साल पहले समान अवधि में जियो का शुद्ध मुनाफा 891 करोड़ रुपए रहा था.

पहले 6 महीनों में 5364 करोड़ रुपए का मुनाफा

रिलायंस जियो को चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 5364 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है. इसमें 185% की ग्रोथ रही है. एक साल पहले समान अवधि में कंपनी को 1881 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था.

1.63% का हुआ नेटवर्थ में इजाफा

जुलाई-सितंबर 2020 तिमाही में रिलायंस जियो की नेटवर्थ में 1.63% का इजाफा हुआ है. इस अवधि में कंपनी की नेटवर्थ बढ़कर 1,76,313 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है. अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की नेटवर्थ 1,73,469 करोड़ रुपए थी.

आज रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 37.45 अंक (1.85 फीसदी) की बढ़त के बाद 2064.35 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि शुरुआती कारोबार में यह 2033.50 के स्तर पर बंद हुआ था और पिछले कारोबारी दिन 2026.90 के स्तर पर बंद हुआ था. मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) 13.52 लाख करोड़ है. भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस बाजार पूंजीकरण के मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ती आई है.

https://bnnbharat.com/woman-dies-due-to/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब इंडेन गैस बुकिंग के लिए होगा केवल एक नंबर

Next Post

बिहार विस चुनाव: आयोग ने कहा- कोरोना वैक्सीन का वादा नहीं है आचार संहिता का उल्लंघन

Next Post
बिहार विधानसभा चुनाव: EC कर सकता है चुनाव प्रचार को लेकर गाइडलाइन्स जारी

बिहार विस चुनाव: आयोग ने कहा- कोरोना वैक्सीन का वादा नहीं है आचार संहिता का उल्लंघन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d