Ranchi: एडीएसएस, रांची द्वारा 37 दुकानों की जांच की गई. जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर डंगरटोली स्थित रिलायंस मार्ट को नोटिस देते हुए बंद करा दिया गया.
संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक रिलायंस मार्ट सील
जांच के क्रम में डंगरा टोली स्थित रिलायंस मार्ट में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया. जिसके बाद उक्त दुकान को नोटिस दिया गया और स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक सील कर दिया गया.
ज़िला प्रशासन सख्त, लगातार की जा रही है जांच
उपायुक्त, रांची छवि रंजन के निदेशानुसार दुकानों/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर लगातार जांच की जा रही है. निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों/प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

