नई दिल्ली:- नए वित्त वर्ष के पहले दिन से ही आम आदमी को राहत मिलने जा रही है. इंडियन ऑयल लिमिटेड (Indian Oil Corporation Limited) ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG cylinder) के दामों में आज कमी की है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इंडियन ऑयल लिमिटेड (IOCL) ने कहा है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 10 रुपये प्रति सिलेंडर घटाई गई है. नई कीमतें 1 अप्रैल 2021 (गुरुवार) से प्रभावी ढंग से लागू होंगी.

