रांची : झारखंड के पेयजल और स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर और उनके परिवार के लिए यह राहत भरी खबर है. मंत्री मिथिलेश ठाकुर की तीसरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आयी है. उनकी बेटी की रिपोर्ट भी नेगेटिव आयी है. गौरतलब है कि पिछले दिनों पेयजल और स्वच्छता मंत्री की कोरोना पॉजिटिव आयी थी. इसके बाद पूरे उन्हें रिम्स के कोविड वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इसके बाद से ही उनका इलाज चल रहा था.

