दिल्ली: देश में जारी कोरोना के कहर के बीच एक राहत की खबर है. देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 60 लाख के पार पहुंच गई है. सक्रिय मामलों के 61 फीसदी केस देश के 5 राज्यों (महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु) में रिकॉर्ड किए गए हैं और कुल रिकवरी मामलों के 54.3 फीसदी भी इन्हीं 5 राज्यों में रिकॉर्ड किए गए हैं.

