सरकार इस पर संज्ञान लेते हुए इस पर अविलंब रोक लगाए
रांची: सांसद संजय सेठ ने कहा कि इस महामारी के समय फुटपाथ दुकानदारों को स्थानीय प्रशासन द्वारा हटाना मानवता के खिलाफ है. सरकार इस पर संज्ञान लेते हुए इस पर अविलंब रोक लगाए. सांसद सेठ ने कहा कि कोरोना काल में जहां लोग 5 महीने से घर में बैठे हुए थे, वहीं हजारों लोग बाहर से नौकरी छोड़कर अपने घर वापस आए हैं. अपना और अपने परिवार का पेट भरने के लिए फुटपाथ पर रोजगार कर रहे हैं, तो नगर निगम उसे हटा रही है, जो कहीं से भी उचित प्रतीत नहीं होता.
रोड के किनारे ठेला खोमंचा लगाकर फुटपाथ पर अपना जीवन यापन करने वाले लोगों के दुकान, ठेला को स्थानीय प्रशासन के द्वारा तोड़ दिया जा रहा है. दुकान के सामानों को जब्त कर लिया जा रहा है. ये कहा की मानवता है.
इस विपदा में लोगों को रोजगार मिले, इसके लिए प्रधानमंत्री द्वारा ऐसे फुटपाथ दुकानदारों को बैंक से ऋण मुहैया करा रही है. वहीं राज्य सरकार इनकी सहायता करने के बदले इन्हें उजाड़ने का काम कर रही है. स्थानीय प्रशासन इस पर अविलंब रोक लगाए.
यह जानकारी संजय पोद्दार ने दी.

