BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्रीमी लेयर हटाओ, जाति आधारित जनगणना कराओ: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा

by bnnbharat.com
October 7, 2020
in समाचार
क्रीमी लेयर हटाओ, जाति आधारित जनगणना कराओ: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा
Share on FacebookShare on Twitter

 मांगों को ले अधिकार यात्रा की तैयारी हजारीबाग से12 अक्टूबर को

रांची: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय, हरमू में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि ओबीसी समुदाय पर असंवैधानिक क्रीमी लेयर का प्रावधान किया गया है. जिससे आरक्षण पूरा नहीं हो रहा है. ओबीसी समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए संविधान के अनुसार बजट में प्रावधान होना चाहिए. उन्होंने कहा कि गत कई वर्षों से ऐसा देखा जा रहा है. केंद्र सरकार ओबीसी समुदाय के विकास के लिए बजट में मात्र एक प्रतिशत रकम निर्गत कर रही है. कई बार सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार से पूछा है कि ओबीसी समुदाय की संख्या कितनी है?  प्रस्तावित 2021 में जाति आधारित जनगणना होना चाहिए. तब ही ओबीसी समुदाय का सर्वांगीण विकास हो सकता है.

उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ निजीकरण से ओबीसी समुदाय का आरक्षण पूरी तरह से समाप्त होने के कगार पर है.

इन्हीं सब मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने क्रीमी लेयर हटाओ, आरक्षण बचाओ स्लोगन के साथ पूरे राज्य में जन जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है. इसके तहत जाति‌ आधारित जनगणना कराने, आबादी के अनुसार आरक्षण देने की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा और जागरूकता अभियान के अंतर्गत अधिकार यात्रा की शुरुआत की जाएगी. जिसकी तैयारी प्रमंडल स्तर पर की जा रही है.

यात्रा की तैयारी को लेकर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के हजारीबाग में 12 अक्टूबर को, दुमका प्रमंडल के दुमका में 18 अक्टूबर को, पलामू प्रमंडल के डाल्टनगंज में 1 नवंबर को, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के रांची में 8 नवंबर को बैठक होगी.

प्रेस वार्ता में प्रदेश महासचिव मोहम्मद अल्तमश, संगठन सचिव शत्रुघ्न राय, प्रदेश सचिव संतोष कुमार शर्मा, छात्र मोर्चा के सचिन कुमार, मीडिया प्रभारी अशोक कुमार कुशवाहा उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को फोन पर दी जन्मदिन की बधाई

Next Post

सभी नोडल पदाधिकारियों को कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा अनिवार्य: एडीएम

Next Post
सभी नोडल पदाधिकारियों को कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा अनिवार्य: एडीएम

सभी नोडल पदाधिकारियों को कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा अनिवार्य: एडीएम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d