रांची: रांची के जाने-माने रेडियोलाजिस्ट का बुधवार को करीब 4.30 बजे निधन हो गया. उनका इलाज आर्किड में चल रहा था. उन्हें 14 अगस्त को भर्ती कराया गया था.
बताया जाता है कि वो कोरोना से ग्रसित थे. उनकी उम्र 65 वर्ष थी. वे अपने पीछे अपनी पत्नी, दो पुत्र-दो बहु और नाती-पोता समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए. उनका अपने पेशे के अलावा समाज सेवा में भी मन लगता था. उनका क्लिनिक स्टेशन रोड में है. जहां वो खुद सेवा देते थे. उनका बेटा भी रेडियोलाजिस्ट हैं.
कला के प्रेमी रहे हैं डॉक्टर
इस बारे में बताया गया कि डॉक्टर व उनकी पत्नी की रुचि कला में रही है. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दोनों पति पत्नी का सहयोग रहता था. उनकी पत्नी एक जानी-मानी चित्रकार है. यही नहीं डॉक्टर यूनियन क्लब के आजीवन सदस्य भी रहे थे.

