कला के माध्यम से समाज में परिवर्तन का प्रयास हो : रमण
हजारीबाग: संस्कार भारती की हजारीबाग इकाई की साधारण सभा का आयोजन मालवीय मार्ग स्थित डा बसंत आगासे सेवा संस्थान के सभागार में हुई। प्रांत प्रतिनिधि के रुप में प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश रमण उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश रमण ने कहा कि संस्कार भारती सभी विधाओं का समायोजन करने का काम करती है। कला के माध्यम से समाज में परिवर्तन का काम संस्था ने लिया है। इस दिशा में कार्यकर्ता लगातार प्रयास कर रहे हैं। सकारात्मक परिवर्तन के लिए कला को माध्यम बनाकर लगातार प्रयास होता रहना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कला की सभी विधाओं का समायोजन कर एक कार्यक्रम करने का आग्रह किया।
इसके पूर्व मां भारती के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संस्कार भारती का ध्येय गीत “साधयति संस्कार भारती…” एवं सरस्वती वंदना की प्रस्तुति शोभा सिन्हा, अंकिता कुमारी, जया भारती, पूजा भारती,शीतल श्वेता आरूषि, आयूषि, प्रीति, श्रुति ने की। सचिव प्रहलाद सिंह ने गत सत्र ( 2018-19 ) में हुई गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने सत्र 2018-19 के आय -व्यय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । प्रांतीय पर्यवेक्षक राकेश रमण ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
कुमार केशव पुन: अध्यक्ष बनाए गए
जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष ब्रज किशोर जयसवाल, डा शोभा सहाय एवं राधेश्याम सिन्हा को संरक्षक बनाया गया। डॉ.अखौरी वीणा प्रसाद एवं डा. किशोर कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया। डा. प्रहलाद सिंह पुनः सचिव बने । प्रेम प्रसाद राणा एवं अनिल पाण्डेय को सह मंत्री , रविन्द्र कुमार को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौपा गया । चार्टर्ड एकाउंटेंट विकास कुमार को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मंत्री संगठन -.राकेश रंजन, मातृ शक्ति प्रमुख- पुजा राय, साहित्य संयोजक- राजीव झा, सह संयोजक शशिबाला, पुनम त्रिवेदी एवं ललित नरायण तिवारी, संगीत संयोजिका – शोभा सिन्हा, सह संयोजक- उदय नरायण सिह, नाट्य संयोजक- तापस चक्रवर्ती, सह नाट्य संयोजक- प्रवीण जयसवाल, नृत्य संयोजिका- पुष्पा आर्या, सह संयोजिका -प्रियंका गिरी एवं मयूरी तलवार, मेहंदी -रंगोली संयोजिका रंजना शर्मा ,सह संयोजिका रूबी सोनी, चित्रकला संयोजक- संजय कुमार एंव सह संयोजक अनिल पृथ्वी को बनाया गया है। उक्त पदधारियों के अलावा संजय तिवारी, किशोर सिन्हा, सुजाता लाल, रजनी कुमारी, रेणुका वर्मा,
अंजलि झा, राणा कुशियारी, नीतू सोनी,अमित कुमार, मुकेश राम प्रजापति को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री संजय कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री संगठन शाद्वल कुमार एवं विभाग प्रमुख शंकर चंद पाठक को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
अध्यक्ष कुमार केशव ने कहा कि लोगों के सहयोग से बेहतर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर अन्य सदस्यों में अंकिता कुमारी, गीता राय, मयूरी कुमारी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश रंजन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रेम प्रसाद राणा ने किया। वंदे मातरम् “के सामूहिक गान के साथ आयोजन का समापन हुआ।

